सुल्तानपुर

6 दिन बाद होनी थी शादी, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि जिले में मच गया हड़कंप

मृतका की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी, लेकिन प्रेमी युगल की लाश मिलने से सब लोग हैरत में पड़ गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 8:48 PM IST
Sultanpur News
Sultanpur News

सुल्तानपुर. जनपद में एक प्रेमी जोड़े की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी, लेकिन प्रेमी युगल की लाश मिलने से सब लोग हैरत में पड़ गए हैं। घटना की जानकारी होने पर एसपी अमित वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना स्थल पर जिले से डॉग स्क्वायड भी पहुँचा और मौके का मुआयना किया।

सुल्तानपुर जिले में कादीपुर क्षेत्र के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में कटघरा पट्टी गांव में मंगलवार को एक प्रेमी युगल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की कनपटी पर गोली लगी थी। बताया जा रहा है कि 6 दिन बाद मृतक युवती की शादी होनी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है।

क्या है पूरा मामला-

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोस्तपुर थाने के कटहरा पट्टी गांव निवासी राम तीरथ की 18 वर्षीय बेटी रेनू की शादी बबरही पहाड़पुर सराय निवासी अजय कुमार के साथ 7 मई को होनी तय थी। और उधर कादीपुर कोतवाली निवासी 20 वर्षीय मोहन से रेनु के गांव में ननिहाल होने के कारण आते जाते प्यार हो गया था। दोनों में काफी दिनों से अफेयर चल रहा था। मोहन के घरवालों का कहना है कि रात 10 बजे किसी लड़के ने फोन कर उसे अपने गांव बुलाया था। मोहन थोड़ी देर में लौटने के लिए कहकर घर से निकला था, लेकिन फिर नहीं लौटा । सुबह गांव के बाहर थोड़ी दूर स्थित तालाब के किनारे मोहन और रेनू की लहूलुहान लाश मिली।

एसपी अमित वर्मा ने बताया कि दोनों की कनपटी पर गोली लगी है। मौके से उन्हें 315 बोर का एक तमंचा, दो खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस मिला है। उन्होंने कहा कि मामला ऑनर किलिंग का होने से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह मामला खुदकुशी का है या फिर ऑनर किलिंग का, ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है। पुलिस इस सनसनीखेज वारदात के हर पहलू की जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल