सुल्तानपुर

मेनका गांधी ने की पहल, विकलांग व बुजुर्गों के लिए उठाया यह कदम, भेजा पत्र

सु्लतानपुर की सांसद बनने के बाद मेनका संजय गांधी अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का पूरा कराने व लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2019, 5:55 PM IST
Maneka Gandhi
Maneka Gandhi

सुलतानपुर. सु्लतानपुर की सांसद बनने के बाद मेनका संजय गांधी अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का पूरा कराने व लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं शहर में अपराध के खात्मे की भी वह बात कर चुकी हैं। विकास कार्यों की बात करें तो हाल में विद्युत सेवा में विस्तार के लिए उनके कहने पर प्रबंध निदेशक ने 1000 विद्युत पोल, ट्रांसफॉर्मर व अन्य उपकरण की स्वीकृत देते हुए 200 विद्युत पोल व 16 केवीए के 120 ट्रांसफॉर्मर जिले को मुहैया करा दिये गए हैं। जिसके बाद सांसद की खूब प्रशंसा भी हुई। वहीं अब मेनका गांधी ने रेलवे यात्रियों की समस्या के निदान के लिए कदम उठाया है।

चार रेलवे स्टेशनों पर इस सेवा के लिए लिखा पत्र-

सांसद मेनका संजय गांधी ने जिले के रेलवे यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए चार स्टेशनों पर अतिरिक्त आरक्षण बुकिंग टिकट की खिड़की खोलने के लिए उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि स्थानीय लोगों द्वारा मुझे यह बताया गया है कि रेलवे टिकट बुकिंग के लिए एक मात्र खिड़की सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर ही है। इससे दूर दराज से आ रहे विकलांग व बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा कि क्षेत्रिय लोगों ने महारानी लक्ष्मी, लम्भुआ, कोयरीपुर, सुल्तानपुर स्टेशन में अतिरिक्ष बुकिंग खिड़की खोलने का आग्रह किया है। मेनका ने मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सुल्तानपुर के उक्त चारों स्टेशनों पर रेलवे आरक्षण टिकट बुकिंग खिड़की खुलवाने का वेे कष्ट करें।

पुलिस अफसर, ग्राम प्रधानों व ठेकेदारों पर मेनका सख्त-
अपने बीते दौरे में भी मेनका गांधी ने गरीबों के हित की बात कही थी। उन्होंने ग्राम प्रधानों को चेतावनी देते हुए कहा था कि ईंट का फर्जी बिल लगाकर भुगतान निकालेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों से पैसा मागेगा तो उसकी प्रधानी नहीं रहेगी। वहीं एक जनसभा में पुलिस अफसरों से सख्ती से कहा कि अब सुलतानपुर में वही रहेगा जो काम करेगा। ठेकेदारों को भी आगाह करते हुए सांसद मेनका गांधी ने कहा कि अगर सड़क बनी और छह माह में टूट गई तो उस सड़क का पैसा ठेकेदार वापस करेगा और उसकी ठेकेदारी बन्द हो जायेगी।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल