सुल्तानपुर

सांसद मेनका संजय गांधी की पहल लाई रंग, सुलतानपुर में यह व्यवस्था होगी चुस्त-दुरुस्त

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी की पहल लाई रंग, जिले के सुदूर इलाके की विद्युत व्यवस्था होगी चुस्त-दुरुस्त.
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2019, 5:17 PM IST
lucknow
Maneka

सुलतानपुर. लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा सांसद मेनिका गांधी अपने संसदिय क्षेत्र के लोगों से किए गए विकास कार्यों के वायदों को पूरा कराने में जुट गई हैं। शनिवार को उनका किया गया पहला वादा पूर्ण होता दिखा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी की पहल रंग लाई। विद्युत समस्या से सुदूर इलाके के उपभोक्ताओं को उबारने के लिए सांसद के किये गए प्रयास पर प्रबंध निदेशक विद्युत ने मांग को स्वीकृत दे दी है। सांसद मेनका गांधी की मांग पर प्रबंध निदेशक विद्युत ने 1000 विद्युत पोल, ट्रांसफॉर्मर व अन्य उपकरण की स्वीकृत देते हुए 200 विद्युत पोल व 16 केवीए के 120 ट्रांसफॉर्मर जिले को मुहैया करा दिये गए हैं। सांसद की इस पहल की चहुओर प्रशंसा हो रही है।

सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद मेनका संजय गांधी ने 3 जून 2019 को जिले के प्रथम आगमन पर विकास कार्य को गति प्रदान करने के लिए प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। ताकि विकास कार्यों को पंख लग सके।

मेनिका ने संबंधिक अधिकारियों से की बात-

अधीक्षण अभियंता विद्युत ने सांसद मेनका गांधी को अवगत कराया था कि विद्युत खंभे व ट्रांसफार्मर आदि की कमी के कारण कार्यों में दिक्कत आ रही हैं। जिस पर मेनका गांधी ने प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ से बात की। और इस संदर्भ में अधीक्षण अभियंता विद्युत, सुलतानपुर ने मांग पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा।

इतने विद्युत पोल व ट्रासफार्मर मुहैया हुए-

सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने बताया कि जिले के सुदूर इलाके की विद्युत व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए प्रबंध निदेशक ने सांसद के सुझाव पर 1000 विद्युत पोल और 16 केवीए के 120 ट्रांसफार्मर समेत अन्य विद्युत उपकरणों की स्वीकृत दे दी है। जिसमें से 200 विद्युत पोल व 16 केवीए के 120 ट्रासफार्मर आदि मुहैया हो गये हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने दिया बयान-

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार लगातार जिले के लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण प्रशासनिक अधिकारियों से करा रहे हैं। इसी संदर्भ में सांसद प्रतिनिधि ने जिलेभर से आई विद्युत समस्या से संबंधित 120 प्रार्थनापत्रों को अधीक्षण अभियंता विद्युत सुलतानपुर के साथ बैठक कर अतिशीघ्र निपटाने को कहा।

Updated on:
15 Jun 2019, 5:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल