सुल्तानपुर

मौसम विभाग का इन 15 जिलों में 18 मई तक हीट वेव का अलर्ट, सुलतानपुर में जन-जीवन बेहाल

Sultanpur Weather मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने, हवा सामान्य गति से पुरवा चलने और तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। इससे लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
2 min read
Feature image

जिले में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा। भीषण गर्मी से जन-जीवन बेहाल हो गया है। जिले में हो रही भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। रविवार को दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कई दिनों से चल रही पुरवा हवा के कारण उमस भरी गर्मी में कोई कमी नहीं आ रही है। दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने, हवा सामान्य गति से पुरवा चलने और तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। इससे लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

सुलतानपुर का अधिकतम तापमान 42.5 रहा

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि, रविवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, इसमें सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

बांदा सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग ने 18 मई तक हीट वेव यानी लू जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। यूपी के बुंदेलखंड में तो गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। तीसरे दिन लगातार बांदा 48.8 डिग्री टेम्परेचर के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, प्रदेश के बुंदेलखंड और पश्चिम के क्षेत्र में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आगरा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और सोनभद्र जैसे जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
16 May 2022 02:12 pm
Published on:
16 May 2022 02:12 pm