सुल्तानपुर

सुल्तानपुर पहुंची सांसद मेनका गांधी, बोलीं-ये मेरा आखरी साल है, मेरी कमियों को बताएं

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद मेनका गांधी अपने तीन दिन के दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचीं। उन्होंने जनता से अपनी कमियों को पूछा।
less than 1 minute read
menka.jpg

मेनका गांधी सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद हैं। वो 11 जनवरी को 3 दिन के लिए सुल्तानपुर गई थीं। सुल्तानपुर की जनता से मेनका गांधी ने कहा, "ये मेरा आखिरी साल है। मैं चाहती हूं आखिरी मिनट पर भागा दौड़ी करें, इससे अच्छा है कि हर गांव के जो 15-20 मुखिया लोग हैं, उनसे मैं बात करके अभी से ही तैयारी शुरू कर दूं।”

मेनका गांधी ने कहा-गल‌तियों की सुधार की गुंजाइश है
सांसद मेनका गांधी ने ये भी कहा, “अगर मुझमें कोई कमी है तो यही वक्त है बताने के लिए। अगर हम गलतियां कर रहे हैं तो ये वक्त सुधार की गुंजाइश का है। मेरी इतनी उम्र नहीं है कि दिन में 70-70 मीटिंग करूं। जैसे वरुण भइया करते थे, इसलिये अब मैं केवल न्याय पंचायतों की मीटिंग करूंगी।"

चार साल में 1100 गांवों का किया दौरा
मेनका गांधी ने बताया कि पिछले 4 सालों में उन्होंने 11 सौ गांवों का दौरा किया है। उनका कहना है कि वह बिना जात-पात पूछे काम करती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 4 सालों में हुए कई बड़े काम हुए। साथ ही, कहा कि जो काम बच गया है, उनके लिए वे बेहद गंभीर हैं।

Published on:
14 Jan 2023 02:07 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल

मशहूर कवि कुमार विश्वास और AAP के पूर्व मंत्रियों को कोर्ट का नोटिस, 15 मई को हाजिर होने के निर्देश