सुल्तानपुर

इस पार्टी के एमएलसी के बेटों की गुंडागर्दी, खुलेआम व्यवसायी की ढहाई दीवार, दौड़ा-दौड़ा कर मारा

विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र सिंह के दो बेटों और उनके 12 समर्थकों पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2019, 5:00 PM IST
Samajwadi party
Samajwadi party

सुलतानपुर. सपा (Samajwadi Party) के विधान परिषद (Vidhan Parishad) सदस्य शैलेन्द्र सिंह (Shailedra Singh) के दो बेटों और उनके 12 समर्थकों पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र सिंह के दोनों बेटों पर आरोप है कि वे दोनों अपने एक दर्जन सहयोगियों के साथ मिलकर पंजाबी कालोनी निवासी एक व्यवसायी की सीताकुंड दीवानी चौराहा स्थित उसकी दीवार गिराकर उस जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जब व्यवसायी को इसकी सूचना मिली तो उसने मौके पर जाकर ऐसा करने से मना किया, लेकिन वे लोग फावड़ा, कुदाल, लाठी डंडे लेकर मारने के लिए दौड़ पड़े।

यह था मामलाा-

नगर कोतवाली प्रभारी मधुकांत मिश्र (Madhukant Mishra) के मुताबिक पंजाबी कालोनी निवासी प्रशांत कसौधन और उसकी मां पुष्पा देवी के नाम सिविल लाइंस दीवानी चौराहा स्थित सपा एमएलसी के निवास के बगल एक प्लाट है। जिस पर चारों ओर से चाहरदीवारी बनी हुई हैं। बीती रात सपा एमएलसी शैलेंद्र सिंह के दोनों बेटों अखिलेश सिंह डिम्पल तथा शेखर सिंह अपने दर्जन भर सहयोगियों के साथ दीवार गिराने लगे। सूचना पर पहुंचे प्रशांत कसौधन ने जब मना किया तो वे लोग मारने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से वे कोतवाली आये और नामजद तहरीर दी। सपा एमएलसी शैलेंद्र सिंह के दोनों बेटों और उनके सहयोगियों पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल