
सुल्तानपुर. जिले में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने वह कार्य कर दिखाया है जिसे करने के बारे में लोगों ने सोचना ही छोड़ दिया है। इस सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी तैनाती वाले टूटी फूटी कुर्सियां और जर्जर भवन वाले स्कूल को अपने वेतन से मॉर्डन बना दिया। इस सरकारी स्कूल को ऐसा लुक दिया कि लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं और निजी स्कूल भी इससे टक्कर नहीं ले पा रहे हैं।
एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अपने वेतन के पैसे से सरकारी स्कूल को ऐसा मॉर्डन स्कूल बनाया कि लोग इस स्कूल का उदाहरण देने लगे हैं। यह स्कूल है विकास खण्ड भदैया अंतर्गत जिला मुख्यालय से दक्षिण पूरब दिशा में करीब 15 किमी की दूरी पर ग्राम नरायनपुर ग्रांट उच्च प्राथमिक विद्यालय। इसके प्रधानाध्यापक हैं मुनेंद्र मिश्र । मुनेंद्र मिश्र की तैनाती वर्ष 2016 में हुई थी। तब से लेकर छात्रों की संख्या में डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है। जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर स्थित गांव का सरकारी स्कूल पूरी तरह मॉडर्न हो गया है। यहां आम सरकारी स्कूलों जैसी जर्जर बिल्डिंग, टूटी टेबल-कुर्सी और खराब पंखे-लाइट जैसी दिक्कतें नहीं हैं, बल्कि मेट्रो सिटी के प्ले और प्राइमरी स्कूलों जैसे मॉडर्न फीचर्स हैं। इस सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल राम सुमेर और सहायक अध्यापक मुनेंद्र मिश्र अपनी सैलरी से इसे मॉडर्न बना रहे हैं।
डिजिटल क्लास में पढ़ते हैं बच्चे-
जिले के भदैया ब्लॉक के नारायणपुर गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल की तस्वीर बदल चुकी है। यहां के प्रिंसिपल राम सुमेर और सहायक अध्यापक मुनेंद्र ने अपनी सैलरी (50 हजार रु. महीना) से स्कूल को नया लुक दिया है। इस स्कूल के सामने का लुक एक्सप्रेस ट्रेन की तरह दिकता है और कमरों को उसके डिब्बों का लुक दिया गया है। जूनियर स्कूल में डिजिटल क्लास, कंप्यूटर रूम और साइंस लैब जैसी सुविधाओं के अतिरिक्त देश के पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों से भी अपडेट करवाया जाता है। यही नहीं, एक्स्ट्रा कर्रिकुलर एक्टिविटीज के तहत बच्चों के लिए सिलाई-कढ़ाई और मेहंदी क्लासेज़ भी लगती हैं। यहां स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में टेबल टेनिस, वॉलीवाल और बैडमिंटन कोर्ट बनाए गए हैं, जहां बच्चे इन सभी खेलों को एन्जॉय करते हैं। इन सब फैसिलिटीज़ में न तो सरकार से कोई मदद ली गई है, न किसी तरह का फंड इकट्ठा किया गया है। सारा खर्च स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर अपनी सैलरी से वहन करते हैं।
स्कूल को दिया है एक्सप्रेस ट्रेन का लुक-
प्रिंसिपल राम सुमेर बताते हैं, 'बच्चे किसी भी देश की नींव होते हैं। उन्हें बेहतर एन्वायरन्मेंट देने के लिए हमने स्कूल को पूरी तरह से बदल दिया है। हमने स्कूल को एक्सप्रेस ट्रेन के फॉर्म में पेंट करवाया है, जिसमें हर क्लास एक डिब्बा है। इससे बच्चों का स्कूल और पढ़ाई में इंटरेस्ट बना रहता है। स्कूल का नाम भी मॉडर्न रखा है- जूनियर हाई स्कूल नारायणपुर एक्सप्रेस ट्रेन। यह स्कूल अपनी वर्किंग स्टाइल की वजह से सिर्फ सुल्तानपुर जिले ही नहीं, पूरे मंडल में पॉपुलर हो रहा है।