सुल्तानपुर

राहुल गांधी केस में आज बड़ा फैसला! सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी नजर

सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट आज राहुल गांधी के 2018 के बयान से जुड़े मानहानि केस में फैसला सुना सकती है। इस निर्णय पर राजनीतिक हलकों के साथ समर्थकों की नजरें टिकी हुई हैं।

2 min read
फोटो में राहुल गांधी (सोर्स: ANI)

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में स्थित विशेष एमपी-एमएलए अदालत आज कांग्रेस नेता Rahul Gandhi से जुड़े एक अहम मानहानि मामले में अपना फैसला सुना सकती है। यह मामला साल 2018 में दिए गए एक बयान से जुड़ा है। जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ था। आज होने वाली सुनवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। सभी की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हैं।

सुल्तानपुर की विशेष अदालत में आज कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में फैसला आने की संभावना है। यह मामला वर्ष 2018 का है। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने एक बयान दिया था। इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। आरोप लगाया गया कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मुकदमा

इस बयान के बाद भाजपा नेता Vijay Mishra ने सुल्तानपुर की अदालत में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि राहुल गांधी की टिप्पणी से उनकी और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा।

20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी कोर्ट में हुए थे पेश

इस मामले में पिछले कुछ वर्षों से कानूनी प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी खुद सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए थे। और अदालत में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। आगे की सुनवाई जारी रखी गई।
अब इस लंबे समय से चल रहे मामले में आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि अदालत अपना फैसला सुना सकती है। इस फैसले का असर न केवल राहुल गांधी की राजनीतिक छवि पर पड़ सकता है। बल्कि आने वाले समय में राजनीतिक बयानबाजी पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

कोर्ट के फैसले पर सबकी नजर

फिलहाल सभी की नजरें सुल्तानपुर कोर्ट पर टिकी हुई हैं। जैसे ही फैसला आएगा, राजनीतिक दलों और समर्थकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं। यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें बड़े राजनीतिक नेताओं के नाम जुड़े हुए हैं और इसका सीधा संबंध चुनावी बयानबाजी से है।

Published on:
02 May 2026 08:16 am
Also Read
View All