सुल्तानपुर

बारिश से रेलवे पटरी टूटी, सकते में रेल अधिकारी, बड़े हादसे की आशंका में रोकी गई मालगाड़ी

सुलतानपुर जंक्शन से एक किमी दूर बारिश के कारण रेल लाइन टूट गई। रेल लाइन टूटने की खबर ने रेलवे अधिकारियों को सकते में डाल दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2021, 9:34 AM IST
बारिश से रेलवे पटरी टूटी, सकते में रेल अधिकारी, बड़े हादसे की आशंका में रोकी गई मालगाड़ी
बारिश से रेलवे पटरी टूटी, सकते में रेल अधिकारी, बड़े हादसे की आशंका में रोकी गई मालगाड़ी

सुलतानपुर. सुलतानपुर जंक्शन से एक किमी दूर बारिश के कारण रेल लाइन टूट गई। रेल लाइन टूटने की खबर ने रेलवे अधिकारियों को सकते में डाल दिया। ग्रामीणों द्वारा रेलवे पटरी टूटने की सूचना पर ट्रेन गुजरने से पहले रेलवे प्रशासन ने उसी लाइन से गुजर रही मालगाड़ी पर ब्रेक लगवा कर उसे रोक दी।

सुल्तानपुर रेलवे जंक्शन से लखनऊ रोड पर भुवापुर के निकट रेल पटरी कट गई थी। सूचना पर रेलवे महकमा अलर्ट हो गया। मौके पर टीम रवाना कर दी गई। बता दें कि बरसात के पानी के बहाव से रेलवे की पटरी टूटने की बात कही जा रही है, हालांकि रेलवे अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने अभी कुछ भी कहने से इंकार किया है। रेल पटरी कटी होने को वहां खेत मे काम कर रहे स्थानीय लोगों ने देखी और इसकी सूचना आनन-फानन में जिला प्रशासन और रेलवे विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर अलर्ट हुआ रेल महकमा आनन फानन में इसी पटरी पर जा रही मालगाड़ी को रोक दिया। पता चला है ग्रामीणों ने कपड़ा फहरा कर ट्रेन रुकवाई। इसी रेलवे पटरी से एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें गुजरा करती हैं। इस घटना ने रेलवे के इंजीनियरिंग सेक्शन का पोल खोल कर रख दी है। अगर स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना न दी होती तो कहीं बड़ा हादसा हो सकता था।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल