सुल्तानपुर

डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठी दुष्कर्म की शिकार महिला

पुलिस ने केवल एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।  
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 5:22 PM IST
Rape victim woman
डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठी दुष्कर्म की शिकार महिला

सुलतानपुर. हमे इंसाफ चाहिए, दुराचारियों को सजा दो और उन्हें गिरफ्तार करो और दुराचारियों की सहयोगी पुलिस को दण्ड दो जैसी मांगो को लेकर इंसाफ न मिलने पर दुराचार की शिकार एक दिव्यांग महिला ने अपने पूरे कुनबे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के पास अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गई है।
एक तरफ जहां सरकार महिलाओं एवं दिव्यांगों को सम्मान दिलाने का दावा करती है तो वहीं दूसरी तरफ दुष्कर्म की शिकार दिव्यांग महिला को न्याय पाने के लिए धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। जी हां! सुलतानपुर में दबंगों ने दिव्यांग महिला के साथ दुराचार किया। एफआईआर जानमाल की धमकी और दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज तो कर ली गयी लेकिन दो महीने तक पुलिस ने पीडि़ता का डाक्टरी मुआइना कराना भी मुनासिब नहीं समझा। यही नहीं दुष्कर्म के आरोपी भी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आये। मजबूरन दुराचार की शिकार दिव्यांग पीडि़ता और उसके पति को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठना पड़ा है।
बतातें चलें कि पूरा मामला सुलतानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र का है। जहां की रहने वाली दिव्यांग महिला के घर में बीते 08 अप्रैल की शाम गांव के ही दबंग घुस गये और उसके साथ बलात्कार किये। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरे घटना की सूचना डायल-100 को दी गयी। पीडि़ता जब थाने पहुंची तो उसकी एफआईआर लिखने के बजाय उसको भगा दिया गया। कोई सुनवाई न होने पर दिव्यांग पीडि़ता और उसका दिव्यांग पति पूरे कुनबे के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए। हैरत की बात यह है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मेडिकल भी कराना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस की हीलाहवाली को देखते हुए दिव्यांग पीडि़ता व उसका दिव्यांग पति जिलाधिकारी विवेक के दफ्तर के सामने तपती धूप में धरने पर बैठ गए हैं। मानवता को शर्मशार कर देने वाली इस घटना की जानकारी भी आला अधिकारियों तक है। सुबह धरना देखते हुए जिलाधिकारी अपने दफ्तर में बैठते हैं। शर्मसार कर देने वाली इस घटना में कोई कार्यवाही न होना यूपी पुलिस में लाख सुधार लाने की कोशिशों पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल