सुल्तानपुर

Shameful : भूमि विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, उसके बाद मुड़ाया सिर

हद कर दी है। एक तरफ जहां सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को लेकर कड़े से कड़े नियम बना रहे हैं वहीं अफसरों और कर्मचारियों की अनदेखी की वजह से ऐसे अपराध हो रहे हैं, जिनसे मानवता शर्मसार हो रही है। जिला सुल्तानपुर में एक भूमि विवाद के मामले में महिला को खुलेआम निर्वस्त्र किया गया और फिर हाथ व पैर बांधकर पीटा गया।

2 min read
UP Police

हद कर दी है। एक तरफ जहां सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को लेकर कड़े से कड़े नियम बना रहे हैं वहीं अफसरों और कर्मचारियों की अनदेखी की वजह से ऐसे अपराध हो रहे हैं, जिनसे मानवता शर्मसार हो रही है। जिला सुल्तानपुर में एक भूमि विवाद के मामले में महिला को खुलेआम निर्वस्त्र किया गया और फिर हाथ व पैर बांधकर पीटा गया। मनबढ़ इस पर ही नहीं रुके उन्होंने महिला को पीटने के बाद सिर मुड़ा दिया। वैसे तो यह घटना दो सप्ताह पहले घटी है। पर शुक्रवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने पर सीओ लंभुआ ने जांच शुरू की। इस पर कोतवाली देहात पुलिस ने आनन-फानन केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भूमि विवाद का अंजाम

मामला सुलतानपुर कोतवाली देहात क्षेत्र की एक महिला का, राम प्रसाद से भूमि विवाद चल रहा है। 21 जून को राम प्रसाद के साथ कई अन्य लोगों ने महिला को अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया। राम प्रसाद समेत अन्य लोगों ने महिला को पहले निर्वस्त्र किया, उसके बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद हमलावरों ने महिला के सिर के बाल मुड़वा दिए। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित महिला कोतवाली देहात थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

पूरे मामले का वीडियो शुक्रवार को जब वायरल हुआ तो अचानक सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल हरकत में आ गए। और मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद जांच शुरू की। पुलिस के सक्रिय होने के बाद पीड़िता की तहरीर पर राम प्रसाद समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना बेहद गंभीर - सीओ लंभुआ

सीओ लंभुआ ने बताया कि, घटना बेहद गंभीर है। महिला के साथ हुए बर्ताव में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
09 Jul 2022 10:45 am
Also Read
View All