सुल्तानपुर

यूपी के बाजार में बिक रहा सरसों का नकली तेल, सुलतानपुर में 104 टिन बरामद, तीन गिरफ्तार

सुलतानपुर में कोतवाली नगर पुलिस व जिले की स्वाट टीम ने नकली सरसों का तेल बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2021, 11:42 AM IST
यूपी के बाजार में सरसों का नकली तेल, सुलतानपुर में 104 टिन बरामद, तीन गिरफ्तार
यूपी के बाजार में सरसों का नकली तेल, सुलतानपुर में 104 टिन बरामद, तीन गिरफ्तार

सुलतानपुर. यूपी के बाजार में अब नकली सरसों का तेल मिल रहा है। सतर्क हो जाएं। सुलतानपुर में कोतवाली नगर पुलिस व जिले की स्वाट टीम ने नकली सरसों का तेल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी रिजवान अहमद, जुल्फिकार निवासी छतौना व शिवम निवासी सरैया कोतवाली देहात के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस में 104 टीम नकली तेल ₹100000 रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया है। वहीं दो अन्य आरोपी मनोज अग्रहरी व शैलेंद्र अग्रहरी निवासी गल्ला मंडी थाना कोतवाली नगर की तलाश पुलिस जोर शोर से कर रही है ।

पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि, पिछले दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सोनबरसा और छतौना गांव के कुछ लोग विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर लगाकर नकली सरसों का तेल बनाने और बेचने का कार्य कर रहे हैं। सूचना को सही मानकर पुलिस ने तीनों लोगों को प्यारेपट्टी रोड से गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली नगर लाया गया है। जहां तीनों गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस की पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि वह पिछले काफी समय से किसान ट्रेडर्स के नाम से सोनबरसा छतौना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में तेल मिल लगाया है। जहां नकली तेल भरकर विभिन्न ब्रांडों के रैपर लगा दिए जाते हैं और उन्हें मार्केट में महंगे दामों पर बेचा जाता रहा है। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल