सुल्तानपुर

वरुण गांधी ने दी अस्पताल को एक करोड़ की मदद, हुआ ऐसा इस्तेमाल की सांसद भी हो जाए हैरान

सांसद निधि से खरीदे गये उपकरणों पर जमकर हंगामा, उपकरणों की खरीद में कमीषनबाजी का लगा आरोप.  
2 min read
Varun Gandhi
Varun Gandhi

सुलतानपुर. अस्पतालों की खराब स्थिति में सुधार लाने के कई प्रयास योगी सकार द्वारा किए जा रहे हैं। वहीं सुलतानपुर से सांसद वरुण गांधी भी इसमें अपना योगदान देने से पीछे नहीं हटे। गम्भीर रूप से बीमार मरीजों की जिन्दगी की डोर न टूटे इसके लिये सांसद वरूण गांधी ने निधि से करीब एक करोड़ रूपये के अत्याधुनिक उपकरण जिला अस्पताल के न्यू इमरजेंसी विंग में लगने के लिये दिए हैं जिससे रोगियों को एम्स व मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं मिलेगी। लेकिन जो तस्वीर सामने आई उससे शायद कोई क्या खुद वरुण गांधी संतुष्ट नहीं होंगे। निधि से जारी की गई पहली किश्त का ऐसा उपयोग होगा ये शायद किसी ने नहीं सोचा होगा।

उपकरणों निकले घटिया क्वालिटी के-

भाजपा सांसद वरूण गांधी के निधि से प्राप्त अत्याधुनिक उपकरण जैसे ही न्यू इमरजेन्सी में पहुंचे, उपकरणों की घटिया क्वालिटी देखकर स्टोर कीपर सुधांषु ने उपकरणों को रिसीव करने से मना कर दिया। स्टोरकीपर सुधाषु ने न्यू इमरजेन्सी में ठेकेदार द्वारा घटिया उपकरण आपूर्ति करने की सारी जानकारी मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. योगेन्द्र यति को दी।

ये उपकरण आए थे अस्पताल-

जिला अस्पताल में इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसी बीच सूचना पर भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंषी पहुंचे और आपस में बातचीत उपकरणों को स्टोर कीपर सुधांषु को रिसीव करा दिया। सांसद निधि से खरीदे गये उपकरणों के बारे में कहा तो यह जा रहा है कि ये उपकरण घटिया स्तर के हैं, ये उपकरण एक वर्ष भी काम नहीं कर सकेंगे। सासंद निधि से खरीदे गये उपकरणों में वेन्टीलेटर, सीआर्म, अल्ट्रासाउण्ड मषीन, सोनोग्राफी कलरडाप्लर सिस्टम, सेण्ट्रल आक्सीजन सिस्टम, सीपीएपी मषीन तथा पीएफटी मषीन सहित 55 चिकित्सीय उपकरण है।

अस्पताल में लाए गए उपकरणों को देखकर पता चल रहा है कि सांसद वरुण गांधी द्वारा दी गई राशि किस तरह इस्तेमाल की जा रही है।

Published on:
05 Jan 2018 09:31 pm