Weather Forecast मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। अभी अगले 48 घंटों के तापमान में वृद्धि होगी। जिस वजह से जनता परेशान होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अलर्ट है कि, उत्तर प्रदेश में 4-8 जून 2022 तक हीटवेव परेशान करेंगी।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से अधिक था। आने वाले 48 घण्टों में तापमान में वृद्धि होगी। गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। वैसे मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। अभी अगले 48 घंटों के तापमान में वृद्धि होगी। जिस वजह से जनता परेशान होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अलर्ट है कि, उत्तर प्रदेश में 4-8 जून 2022 तक हीटवेव परेशान करेंगी।
मौसम से बेहाल लोग
भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। शुक्रवार का दिनभर तेज धूप से एक बार फिर अधिकतम तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी लोगों को इस कदर परेशान कर रही है कि दोपहर के समय से धूप में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप से बचाव के लिए गमछा, दुपट्टा और छाते का सहारा लेना पड़ रहा है। दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल दिखाई पड़ता है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। अभी अगले 48 घण्टों में तापमान में वृद्धि होगी, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगी।
औसत तापमान तीन डिग्री बढ़ेगा
तेज धूप और चिपचिपाती गर्मी से बचाव के लिए लोगों को कुछ सूझ नहीं रहा है। भीषण गर्मी से शाम होने पर कुछ राहत मिलती जरूर है। लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और हवा सामान्य गति से पुरवा चलने की संभावना जताई है। औसत तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है। ऐसे लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
लखनऊ का अधिकतम तापमान जानें
राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।