
सूरजपुर. 23 वर्षीय एक युवती एक माह पूर्व खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक पहुंचा और उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने युवती को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसलिए युवती ने डर से ये बात किसी को नहीं बताई। युवक द्वारा बार-बार धमकी दिए जाने से परेशान होकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।
सूरजपुर जिले के ग्राम पम्पापुर की 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही भगवानदास के विरूद्ध अनाचार का अपराध दर्ज किया है। पीडि़ता ने शिकायत में बताया है कि आरोपी ने 1 माह पूर्व उस समय उसके साथ अनाचार किया था। जब वह खेत में घास काट रही थी।
घटना के बाद आरोपी ने इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए उसने चुप्पी साध ली थी। आरोपी द्वारा बार-बार धमकी दिए जाने से परेशान पीडि़ता परिजनों को आपबीती बताते हुए इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने अनाचार का अपराध दर्ज किया है।
युवती से अनाचार पर अपराध दर्ज
अनाचार के एक अन्य मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सूरजपुर जिले के ग्राम कोट निवासी 19 वर्षीय युवती ने गांव के ही राजू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि युवक ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।