सुरजपुर

MLA reprimand on Contractor: 14 करोड़ के सडक़ निर्माण में भ्रष्टाचार देख भडक़ीं विधायक, अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार

MLA reprimand on Contractor: लंबे समय से जर्जर पड़ी प्रतापपुर-चंदौरा की 7 किलोमीटर की सडक़ का चल रहा है निर्माण कार्य, पत्रिका द्वारा निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमुखता से किया गया था प्रकाशित
3 min read
MLA reprimand on Contractor
MLA reprimanded on Contractor to see corruption road

प्रतापपुर। MLA reprimand on Contractor: प्रतापपुर से चंदौरा तक 14 करोड़ के लागत से बन रही 7 किलोमीटर लंबी सडक़ के निर्माण में हो रही अनियमितताओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ा रुख (MLA reprimand on Contractor) अपनाया है। आवागमन की सुविधा के मद्देनजर यह सडक़ एक बड़ी सौगात थी, लेकिन ग्रामीणों, आम जनता की शिकायत पर पत्रिका द्वारा कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विधायक एक्शन मोड में आ गईं।

विधायक शकुंतला सिंह ने बुधवार को निर्माण स्थल पर पहुंचकर तथा सडक़ का निरीक्षण (MLA reprimand on Contractor) किया। इस दौरान कार्य में कई तरह की अनियमितता पाई गई। सडक़ का बेस सही नहीं था। सडक़ में बड़े-बड़े गिट्टी मिट्टी के साथ में डाले गए हैं, साथ ही कहीं-कहीं 20 एमएम का गिट्टी मिक्स किया गया है।

MLA reprimanded on Contractor to see corruption road

सडक़ का मानक के विपरीत कार्य हुआ है। इस पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और ठेकेदारों के कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कमी व सडक़ के बेस की खराब स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य (MLA reprimand on Contractor) सुनिश्चित किया जाए और निर्माण सामग्री की लैब टेस्टिंग अनिवार्य रूप से की जाए।

MLA reprimand on Contractor: सीएम व पीडब्ल्यूडी मंत्री से करूंगी शिकायत

विधायक ने कहा कि भुगतान केवल गुणवत्ता जांच के बाद ही किया जाएगा। निर्माण में अनियमितता मिलने पर ठेकेदार और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस सडक़ की गुणवत्ता (MLA reprimand on Contractor) को लेकर मुख्यमंत्री सहित पीडब्ल्यूडी मंत्री, पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों से शिकायत भी करेंगे जिससे गुणवत्तापूर्ण कार्य हो सके। जहां-जहां कार्य हुआ है, जांच कर भुगतान में कमी की जाएगी।

शासन के पैसे का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं

विधायक ने कहा कि शासन का पैसे का दुरुपयोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। आम जनता के लिए बनाई जा रही यह सडक़ लंबे समय तक चले, लोग यही चाहते हैं। अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, मुकेश तायल, हरी गुप्ता, गुलाब मोहन तिवारी, अवधेश पांडे व अन्य लोग उपस्थित थे।

MLA reprimanded on Contractor to see corruption road

लैब टेस्टिंग के बाद ही होगा भुगतान

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ व इंजीनियर (MLA reprimand on Contractor) ने भी कहा कि मामले की कड़ी जांच होगी। लैब टेस्टिंग के बाद ही भुगतान किया जाएगा तथा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मेजरमेंट के हिसाब से भुगतान होगा। हर जगह थिकनेस जांच सहित नीचे के बेस की जांच की जाएगी।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों में निर्माण कार्य को लेकर गहरा आक्रोश है, उन्होंने भी सडक़ की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। ग्रामीणाों ने कहा कि महज एक महीना में सडक़ का निर्माण भी पूर्ण कर दिया जा रहा है।

Published on:
23 Oct 2024 09:25 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh PM Shri School: शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की लंबी छलांग, छत्तीसगढ़ के शीर्ष 5 में यहां के 3 पीएमश्री स्कूल, कलेक्टर हुईं खुश

Illegal Sand Mining: नौगई तिहरा हत्याकांड के बाद रेत घाटों पर ताबड़तोड़ एक्शन, रेत लोड 14 मिनी ट्रक जब्त, नहीं थे नंबर प्लेट

National Baseball: राष्ट्रीय बेसबॉल में चमकी विश्रामपुर की बेटी चंचल, छत्तीसगढ़ ने दिल्ली में जीता सिल्वर मेडल

Dial 112 Constable Beaten: डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई के 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सरेआम निकाली हेकड़ी- See Video

Surajpur Blind Murder Case: बेटे ने ही पिता की हत्या के बाद 2 बोरियों में बांधकर फेंकी थी लाश, मां-मौसा समेत 4 गिरफ्तार