सूरत

सब रजिस्ट्रार कार्यालय से 2.68 लाख की चोरी

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

2 min read
Oct 01, 2018
सब रजिस्ट्रार कार्यालय से 2.68 लाख की चोरी

बारडोली.

पलसाना तालुका सेवा सदन के ग्राउंड फ्लोर पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय को चोरों ने निशान बनाया। चोरों ने कार्यालय का ताला तोडक़र अंदर तिजोरी से 2.68 लाख नकद चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

ये भी पढ़ें

PICS : BITIYA IN OFFICE : बेटियों को आगे बढ़ाने वाली सकारात्मक सोच

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत जिले की पलसाना के तालुका सेवा सदन के ग्राउंड फ्लोर स्थित तालुका सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रविवार को चोरों ने दस्तक दी। चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ अंदर तिजोरी से दस्तावेज और 2 लाख 68 हजार 200 नकद चोरी कर फरार हो गए। बिल्डिंग में लगे कई सीसीटीवी कैमरें को भी चोरों ने तोड़ दिए। सीसीटीवी कैमरा में 4 चोर कैद हो गए हैं। सभी ने मुंह पर नकाब लगा रखा था। पुलिस ने सब रजिस्ट्रार प्रवीण प्रजापति ने पलसाना थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कड़ोदरा के अंत्रोली गांव की घटना, अज्ञात युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

बारडोली. पलसाना तहसील के कड़ोदरा थाना क्षेत्र के अंत्रोली गांव से एक अज्ञात युवक का शव मिला। किसी ने युवक के सिर पर वार कर हत्या की होने की आशंका है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।


कड़ोदरा थाना क्षेत्र के अंत्रोली गांव के पास कड़ोदरा-सूरत मार्ग के किनारे एक खेत से सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति की हत्या की हुई हालात में शव मिला। मौके से ईंट और चाकू भी पुलिस ने बरामद किए। ईंट और चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने की शंका पुलिस ने जताई है। पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
पुलिस को मौके से बिजली का बिल, आधारकार्ड और अन्य कुछ दस्तावेज मिले हैं।

इसके आधार पर युवक सूरत के अमरवाड़ा बंबे मार्केट क्षेत्र का रोहित सिंह होने की शक है। पुलिस की टीम शिनाख्त के लिए सूरत पहुंची है। मौके से एक महिला का पासपोर्ट साइज का फोटो भी मिला। वहीं इस घटना से इसका कोई संबंध है की नहीं इस बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें

‘अंकल’ का कोई सुराग नहीं, पकडऩे के लिए पुलिस ने दस टीमें बनाईं
Published on:
01 Oct 2018 09:06 pm
Also Read
View All