सूरत

गोचर भूमि में अवैध निर्माण

सरपंच, उप सरपंच और वार्ड नंबर एक के पंचायत सदस्य पर नटू पटेल की मदद का आरोप

2 min read
Apr 04, 2018

वांसदा. वांसदा के रूपवेल गांव में गोचर भूमि में एक व्यक्ति के अवैध निर्माण करने की शिकायत ग्रामीणों ने टीडीओ से की है। इस मामले में सरपंच पर भी आरोप लगाए गए हैं।

गांव के अश्विन कणबी और नवनीत पटेल समेत कई लोगों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि नवोदय विद्यालय परिसर के पीछे सर्वे नंबर 407 की गोचर जमीन में नटू पटेल ने मकान का निर्माण शुरू किया है। इसके अलावा यहां के 50 नीलगिरी के पेड़ काटकर बेच दिए हैं। आरोप लगाया गया है कि सरपंच, उप सरपंच और वार्ड नंबर एक के पंचायत सदस्य इस अवैध काम में नटू पटेल की मदद कर रहे हैं। इसके खिलाफ पूर्व में तलाटी ने नोटिस दिया था। उसके बाद भी मकान का निर्माण चल रहा है। सरपंच पर यह भी आरोप लगाया गया है कि वार्ड नम्बर सात में पानी पुरवठा ने बोरिंग करवाई है, लेकिन यहां मोटर के लिए बिजली कनेक्शन के दस्तावेज पर सरपंच हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों को पानी की परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने आरोप लगाया है कि तलाटी के आने वाले दिन सरपंच और उप सरपंच पंचायत कार्यालय नहीं खोलते हैं। टीडीओ से गोचर भूमि के अलावा कई जमीनों में करीब 15 अवैध मकान निर्माण की शिकायत की गई है।

ये भी पढ़ें

दलित आंदोलन से बिगड़ी ट्रेनों की चाल

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

गोचर भूमि पर मकान बनने की शिकायत मिली है। इसकी जांच शुरू की गई है। रिपोर्ट आने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
इन्दूबेन, टीडीओ

चिकित्सकों का मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में ज्ञापन

वलसाड. केन्द्र सरकार की ओर से नेशनल मेडिकल बिल 2017 में सुधार करने का विरोध हो रहा है। वलसाड के चिकित्सकों ने भी जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर बिल का विरोध किया है। वलसाड जिले के चिकित्सकों ने बिल के विरोध में सोमवार को जिला अधिक कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गंभीर अपराधों में चिकित्सकों को परेशान नहीं करने आयुष चिकित्सकों को ऐलोपैथी की प्रैक्टिस करने देने सहित कई मांगें उठाई। मंगलवार को चिकित्सकों ने अपनी मांगों को पूरा करने और बिल के विरोध में नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें

दस्तावेज जलाने के आरोप में पंचायत क्लर्क गिरफ्तार
Published on:
04 Apr 2018 01:08 pm
Also Read
View All