6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलित आंदोलन से बिगड़ी ट्रेनों की चाल

उत्तर रेलवे से पश्चिम रेलवे की ओर आने वाली लम्बी दूरी की ट्रेनों पर असर नई दिल्ली-मुम्बई राजधानी समेत कई गाडिय़ां देर से सूरत पहुंचीं

2 min read
Google source verification
file photo

सूरत.

दलित आंदोलन के कारण नई दिल्ली और उत्तरप्रदेश से चलने वाली गाडिय़ां मंगलवार को साढ़े तीन घंटे से बारह घंटे तक की देर से सूरत पहुंचीं। अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस, फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस रात दस बजे के बाद सूरत आने की जानकारी मिली है।

दलित आंदोलन के दौरान दो अप्रेल को राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में हिंसा हुई थी। आंदोलन कर रहे लोगों ने जगह-जगह रेल स्टेशनों को निशाना बनाया और ट्रेन को रोककर परिचालन बाधित किया। इसके कारण उत्तर रेलवे, उत्तर-पश्चिम रेलवे से शुरू होने वाली कई गाडिय़ां देर से पहुंचीं। पश्चिम रेलवे ने मंगलवार को देर से मुम्बई पहुंचीं ट्रेनों को शाम को रिशिड्यूल कर चलाने की व्यवस्था की। स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि १२९५२ नई दिल्ली-मुम्बई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे, १२९५४ हजरत निजामुद्दीन-मुम्बई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस ६ घंटे २० मिनट, १२२१५ दिल्ली सराय रोहिल्ला-बान्द्रा टर्मिनस गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, २२६५४ हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, १९०४२ गाजीपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस नौ घंटे, १९०३८ गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस २२ घंटे से अधिक, १२२६४ हजरत निजामुद्दीन-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस आठ घंटे से अधिक, १९०२२ लखनऊ-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस नौ घंटे से अधिक, २२६६० देहरादून-कोचुवेली एक्सप्रेस नौ घंटे से अधिक देर से सूरत स्टेशन पहुंचीं। अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस, फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस रात दस बजे के बाद सूरत आने की जानकारी मिली है।


यह गाडिय़ां हुईं रिशिड्यूल
पश्चिम रेलवे ने मंगलवार को देर से मुम्बई पहुंचीं ट्रेनों को शाम को रिशिड्यूल कर चलाने की व्यवस्था की। १२२१६ बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीबरथ एक्सप्रेस को एक घंटा पांच मिनट, १२९५३ मुम्बई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को तीन घंटे 35 मिनट, १९०३७ बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अवध एक्सप्रेस को ११ घंटे 20 मिनट, ५९४४२ अहमदाबाद-मुम्बई सेंट्रल विरमगाम पैसेंजर को एक घंटे, १९०६३ उधना-दानापुर एक्सप्रेस को साढ़े चार घंटे देरी से चलाया गया।