6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोगों को परेशानी, ठेकेदार को नोटिस

ड्रेनेज लाइन का काम, 12 अप्रेल को प्रांत अधिकारी के समक्ष देना होगा जवाब

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Apr 04, 2018

patrika

वापी. चला में भू-गर्भ गटर लाइन के काम से लोगों को होने वाली परेशानी के लिए काम करने वाले ठेकेदार एवं पीडब्लूडी के इंजीनियर को प्रांत अधिकारी ने नोटिस देकर जवाब तलब किया है। इस संबंध में प्रांत अधिकारी से नपा सीओ की ओर से की गई शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार प्रांत अधिकारी जेबी प्रजापति ने गेगन डंकर्ली एण्ड कंपनी, गुजरात शहरी विकास कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, सीसी पटेल एण्ड एसोसिएट्स के टीएन रावल को यह नोटिस जारी किया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि नपा के चला दमण रोड स्थित राठौड़ मोटर्स के सामने ड्रेनेज लाइन के लिए सड़क की मनमाने तरीके से खुदाई की जा रही है। इसके अलावा पाइप बिछाने के बाद गड्ढे में मिट्टी भरकर काम पूरा मान लिया गया है। इसके कारण यहां से वाहनों के निकलने पर मिट्टी दबने से सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना का भय बना हुआ है। प्रांत अधिकारी के अनुसार गेगन डंकर्ली एण्ड कंपनी को पहले भी ताकीद की गई थी। उसके बाद भी यह कार्य लापरवाही पूर्वक चल रहा है। इससे दुर्घटना होने की आशंका है। इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रांत अधिकारी ने 12 अप्रेल को पारडी स्थित एसडीएम कार्यालय में जबाव देने के लिए बुलाया है। समय पर न पहुंचने पर कानूनसम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि चला में भूगर्भ गटर के काम में लापरवाही का आरोप स्थानीय लोग भी लगाते रहे हैं। गत दिनों कुछ लोगों ने इसकी शिकायत विधायक से भी की थी।

शहर की सफाई के लिए होगा फिर से टेण्डर

वापी शहर की सफाई के लिए नपा की ओर से फिर से टेण्डर किया जाएगा। गत दिनों सिर्फ एक ही टेण्डर आने के कारण ऐसा करना पड़ रहा है। इस बार शहर की सफाई को दो भागों में बांटा गया है। अब नपा क्षेत्र को वापी पूर्व और वापी पश्चिम में बांटा गया है। दोनों भाग में सालाना सात करोड़ का टेण्डर जारी किया गया था। इसमें पूर्व और पश्चिम के लिए सिर्फ एक-एक टेण्डर ही आया था। जानकारी के अनुसार वर्तमान में सफाई का जिम्मा संभाल रही गुरुजी कंस्ट्रक्शन भी टेण्डर भरने वालों में शामिल है। दोनों के टेण्डर की राशि भी समान थी। इसके कारण फिर से टेण्डर मंगवाया गया है।

बढ़ा सफाई खर्च

गत वर्ष सफाई का सालाना ठेका साढे चार करोड़ का था। इस वर्ष सात करोड़ का ठेका दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जब गुरुजी कंस्ट्रक्शन ने पहली बार ठेका लिया था तब यह ढाई करोड़ का था। हर साल सफाई खर्च बढऩे के बाद भी विभिन्न विस्तारों में गंदगी की शिकायत रहती है।