सूरत

ओलपाड फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार

सूरत जिला एलसीबी टीम की कार्रवाईतपंचा बरामद: मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर
2 min read
Oct 01, 2018
surat photo
ओलपाड फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार

बारडोली.

ओलपाड में जमीन दलाल पर हुए फायरिंग मामले में सूरत जिला एलसीबी की टीम ने कीम चार रास्ता के पास एक और आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। जबकि मुख्य आरोपी गुड्डू अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। इस मामले में पिछले दिनों दो बदमाश पकड़े जा चुके हैं। पुलिस मुख्य आरोपी गुड्डू की तलाश में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत के ओलपाड के परा क्षेत्र निवासी जमीन दलाल सिराजखान फिरोजखान पठान पर बदमाशों ने गत गुरुवार रात को चार राउंड फायरिंग किया था, जिसमें सिराज खान बाल-बाल बचा। फायरिंग सूरत के धास्तीपुरा निवासी गुड्डू उर्फ नजीर सैय्यद अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर फायरिंग किया था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मुकेश गिरधारीलाल श्रीवास्तव और पंकज कमलेश वसावा नामक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

वहीं गुड्डू और उसका साथी भाग निकला था। इस घटना की जांच सूरत जिला एलसीबी की टीम को सौंपी गई थी। इसी दौरान एलसीबी पीआई के.वी. चुडासमा और पीएसआई पी.एन. पढ़ीयार के साथ संयुक्त रूप से टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओलपाड फायरिंग मामले के आरोपी कीम चार रास्ता जिन्नत रेजिडेंसी क्षेत्र में है। इस पर पुलिस ने निगरानी रखी थी, तभी पुलिस ने संदिग्ध मोपेड़ को रोककर चालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ मे उसने शेख सरतर वजीर नाम बताया।

उसने पुलिस को बताया कि ओलपाड सिराजखान पर फायरिंग के लिए वो गुड्डू के साथ मोपेड़ पर पीछे बैठकर गया था और सिराज खान पर दो राउंड फायरिंग किया था। पुलिस ने उनके पास से देशी तमंचा जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी सरतार के खिलाफ मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में मारपीट और 2005 मे खालिक नामक व्यक्ति की हत्या का मामला दर्ज हैं। मुख्य आरोपी गुड्डू अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस मुख्य आरोपी गुड्डू की तलाश में जुटी है।

Published on:
01 Oct 2018 08:51 pm