-फोटो खींचने वाला जमानत पर बाहर, सचिन जुटी जांच में - लाजपोर जेल में बंद कैदियों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला LAJPORE CENTRAL JAIL: In Ramadan, prisoners taken group photo in barracks by mobile - Photographer out on bail, Sachin police is under investigation - Photo of prisoners lodged in Lajpore jail goes viral on social media

सूरत. कुछ दिनों पूर्व लाजपोर जेल की बैरक में बंद कैदियों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के संदर्भ में सचिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस संबंध में प्राथमिक पड़ताल के बाद जेलर कुंदनसिंह धारगे की प्राथमिकी के आधार पर आठ कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई हैं।
मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक मनीष राठौड़ ने बताया कि इस मामले में सूर्या मराठी हत्याकांड के आरोपी राहुल अपार्टमेंट,भाईदास पिंगले, शैलेष पटेल के अलावा जमील खान पठान, नासिर खान पठान, मुजाहीद हिंगोलजा, आलोक दलाई व शिवा श्रीवास्तव को नामजद किया गया हंै।
9 मई फोटो के जमील के पास मौजूद मोबाइल से इरफान उर्फ एलडी ने खींचा था। शाम को चार बजे बाद जब जेल में रोजा खोलने के लिए भोजन की व्यवस्था काम चल रहा था। उस दौरान आरोपी ए/2 वॉर्ड की बैरक नम्बर चार में गए वहां फोटो खींचा था। उस वक्त अंदर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। फोटो लेने के कुछ दिन बाद ही इरफान उर्फ एलीडी जमानत पर जेल से रिहा हो गया था।
राठौड़ ने बताया कि मोबाइल जेल में कैसे पहुंचा और फोटो सोशल मीडिया में किसने वायरल किया। इस बारे में पता नहीं चल पाया है। जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ और जमानत पर रिहा इरफान से पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई हैं। उसके बाद ही इस बारे में कोई जानकारी मिल पाएगी। यहां उल्लेखनीय है कि गत एक जून को सूर्या मराठी हत्याकांड के खुंखार आरोपियों समेत अन्य का बैरक में खींचा गया फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।