2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में बड़ा सड़क हादसा, सूरत में दो बसों में जोरदार टक्कर, अब तक सात लोगों की मौत

Surat Bus Accident: सूरत के बारडोली इलाके में गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद एक बस में आग लग गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Anurag Animesh

Jun 02, 2026

Gujarat bus Accident News

सूरत में बड़ा हादसा(फोटो-ANI)

Gujarat Accident News: सूरत से बहुत दुःखद खबर सामने आई है। सूरत में गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें अब तक 7 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। यह घटना सूरत के बरडोली इलाके में हुई है।जानकारी के मुताबिक, दोनों बसें महाराष्ट्र पासिंग की थीं और एक बस महाराष्ट्र की ओर जा रही थी और दूसरी बस महाराष्ट्र से गुजरात की ओर आ रही थी। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक पानी के टैंकर के अचानक सामने से आ जाने से एक बस ने दूसरी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक बस सड़क पर पलट गई और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी।

आधे दर्जन से अधिक लोगों की मौत


जो लोग उस वक्त मौके पर मौजूद थे, उनके अनुसार पलटी हुई बस से पहले धुआं उठा और फिर आग की लपटें तेजी से पूरी बस में फैल गईं। अंदर बैठे यात्रियों को बाहर निकलने का ज्यादा मौका ही नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में बस आग के गोले में बदल गई। वहीं दूसरी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस भयावह हादसे में मौके पर ही 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। कई लोगों की हालत देखकर शुरुआत में यह आशंका भी जताई जा रही थी कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पुलिस ने क्या बताया?

मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की दो बसें सूरत से महाराष्ट्र की ओर जा रही थीं। सामने से आ रही बस महाराष्ट्र से सूरत की ओर आ रही थी। सूरत से महाराष्ट्र जा रही बस की एक पानी के टैंकर से टक्कर हो गई। जिसके बाद अनियंत्रित होकर बस दूसरी बस से जाकर टकरा गई। जिसके बाद एक बस खेत में जाकर गिर गई और बस में आग लग गई। पुलिस के अनुसार घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। जिन लोगों की मृत्यु हो गई है, उनके शवों को सूरत के एक सब-सिविल अस्पताल में ले जाया गया है। उनके परिवारों से संपर्क कर लिया गया है और हमारी विभिन्न जांच टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। आग की लपटों पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर की कोशिशों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका और बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ।