सूरत

बारिश से नदियां और तालाब लबालब

बोरवेल और कुओं के जलस्तर में वृद्धि साकरतोड़ नदी उफान पर बह रहीमधुबन डेम का जलस्तर 71.3 मीटर पहुंचा

2 min read
Jul 08, 2019
patrika
बारिश से नदियां और तालाब लबालब

सिलवासा. भारी बारिश से नदी, तालाब लबालब भर गए हैं। रांधा, किलवणी, गलौंडा, खेरड़ी, आंबोली, खानवेल विस्तार की नदियां, तालाब पानी से भर गए हैं। अच्छी बारिश के कारण बोरवेल और कुओं के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

बारिश से गांवों के तालाब, चेकडेम, नदियां, पोखर लबालब
भारी बारिश से गर्मी छूमंतर होने के साथ सर्वत्र पानी की आपूर्ति हो गई है। डेम में पानी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार भर गया है। चार दिन की बारिश से दमणगंगा की सहायक नदियां एवं नाले उफान पर बहने लगे हैं। बारिश से गांवों के तालाब, चेकडेम, नदियां, पोखर लबालब हो गए हैं। आंबोली, खेरड़ी, मांदोनी, सिंदोनी, कौंचा में बारिश ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां के तालाब, पोखर, नदी, नाले, कोतर पानी से छलक गए हैं। महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में बारिश होने से साकरतोड़ नदी उफान पर बह रही है। मैदानी क्षेत्रों के खेत दरिया में बदल गए हैं। खेतों में पानी भरने से फिलहाल किसानों को धान रोपण में समस्या आ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में सीढ़ीनुमा खेतों की मेड़ बह गई है। मैदानी क्षेत्र रखोली, मसाट, दपाड़ा, खेरड़ी, किलवणी, सुरंगी, आंबोली के खेत तालाबों में परिवर्तित हो गए हैं।

दमण पुलिस द्वारा पर्यटक के साथ मारपीट
दमण. नानी-दमण बीच पर शराब पी रहे पर्यटकों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उस पर्यटक के सिर पर डंडा मार दिया। पर्यटक के सिर पर चोट लगी है। इसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दिखा कि सिर पर चोट लगा पर्यटक पुलिस की पीसीआर के आगे लेट गया। पर्यटक के पक्ष में अन्य लोग भी जमा हो गए।

Published on:
08 Jul 2019 07:04 pm