सूरत

SURAT NEWS: फाल्गुन मेले पर निशान ध्वज पदयात्रा का दौर शुरू

कई श्यामप्रेमी संस्थाएं 26 मार्च तक निकालेगी पदयात्रा, कोरोना की वजह से अलग-अलग तिथि पर तय की यात्रा

2 min read
Mar 19, 2021
SURAT NEWS: फाल्गुन मेले पर निशान ध्वज पदयात्रा का दौर शुरू

सूरत. बाबा श्याम के अतिप्रिय फाल्गुन मेले में निशान ध्वज पदयात्रा का दौर शुक्रवार से श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम के लिए भी प्रारम्भ हो गया है। पहले ही दिन शहर के तीन अलग-अलग स्थलों से निकली पदयात्रा में शामिल श्यामप्रेमी हाथों में निशान ध्वज लहराते हुए वेसू स्थित श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचे है।
फाल्गुन मेले के उपलक्ष में प्रारम्भ हुई निशान ध्वज पदयात्रा के दौर में शुक्रवार को श्रीश्याम प्रचार मंडल की ओर से तीन अलग-अलग स्थानों से यात्रा रवाना की गई। इस संबंध में मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पूर्णमल अग्रवाल ने बताया कि सुबह में विधिविधान से निशान ध्वज पूजन के बाद पदयात्रा की शुरुआत की गई और यह वेसू में नंदनवन-2 और सिटीलाइट में मेघसरमन व परितोष अपार्टमेंट से निकली। बाद में सभी यात्री मंडल के अध्यक्ष शिवप्रसाद पोद्दार, कोषाध्यक्ष राकेश बजावा, उपाध्यक्ष संदीप बेरीवाला, संयोजक सुनील अग्रवाल, महिला इकाई अध्यक्ष संतोष गाडिया, कोषाध्यक्ष प्रेमा गुप्ता आदि के साथ विभिन्न मार्ग से होकर श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचे और वहां बाबा श्याम के चरणों में निशान ध्वज अर्पित किए। मंडल की ओर से अगली यात्रा 23 मार्च को वेसू स्थित नंदनवन-2 और 25 मार्च को वेसू स्थित ड्रीम हेरीटेज से निकलेगी।


श्रीसांवरिया सेवा संघ


संघ की 10वीं फाल्गुन निशान यात्रा 25 मार्च को निकलेगी। अध्यक्ष पवन केजरीवाल ने बताया कि यात्रा सुबह 8 बजे सिटीलाइट स्थित सूर्य प्रकाश रेजिडेंसी से प्रारंभ होकर वीआईपी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में बैंड-बाजे, श्याम बाबा की झांकी, बग्गी आदि शामिल रहेंगे। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए यात्रा में सीमित संख्या में ही निशान रखे गए हैं और मार्ग के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का ध्यान रखा जाएगा।


श्रीशक्तिधाम सेवा समिति


फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष में 25 मार्च को श्रीशक्ति धाम सेवा समिति की ओर से निशान ध्वज पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 7.30 बजे भटार रोड स्थित श्रीश्याम आवास से प्रस्थान कर सिटीलाइट स्थित रानी सती मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में कई पदयात्री शामिल रहेंगे और बाद में वे सभी रानी सती मंदिर में बाबा श्याम के समक्ष निशान ध्वज अर्पित करेंगे। मंदिर प्रांगण में रात्रि आठ बजे से भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।


पाम एवेन्यू परिवार


परिवार की ओर से तीसरी फाल्गुन एकादशी निशान ध्वज पदयात्रा का आयोजन 25 मार्च को सुबह साढ़े सात बजे से किया जाएगा। वेसू स्थित पाम एवेन्यू सोसायटी में निशान ध्वज पूजन के बाद यात्रा प्रारम्भ की जाएगी। यात्रा संयोजक सुनील गोयल ने बताया कि पाम परिवार की ओर से यात्रा के दौरान एक सौ एक केसरिया निशान ध्वज व इक्यावन चांदी के निशान वेसू स्थित श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम में बाबा श्याम के दरबार में समर्पित किए जाएंगे।

Published on:
19 Mar 2021 09:55 pm
Also Read
View All