सूरत

विपुल के अंतिम शब्द थे ‘ओ मांÓ

कुड़सद गांव में किसान की हत्या का मामलामहिला से फोन पर बात करते वक्त अज्ञात व्यक्ति ने किया वार

2 min read
Aug 19, 2018
विपुल के अंतिम शब्द थे 'ओ मांÓ

बारडोली.

ओलपाड तहसील के कुडसद गांव में किसान की हत्या मामले में पुलिस गांव की ही एक महिला से पूछताछ कर रही है। जिस समय विपुल की हत्या हुई थी उस समय वो महिला से फोन पर बात कर रहा था। महिला ने पुलिस को बताया कि विपुल के आखिरी शब्द 'ओह मांÓ था। उसके बाद वो कुछ नहीं बोला।

ये भी पढ़ें

चलती बस के लगाने पड़े ब्रेक, चालक की करतूत से सहम उठे यात्री, सुनकर उड़े होश

ओलपाड के कुडसद गांव के किसान विपुल पटेल की हत्या मामले में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। जिसमें कुछ चौकने वाले तथ्य सामने आ रहे है। विपुल को गांव की ही एक महिला से संबंध होने की बात सामने आने पर पुलिस उस महिला से दो दिनों से पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक विपुल प्रतिदिन बच्चन फार्म पर शराब पीने जाता था। हत्या के दिन भी वो वहीं शराब पीने गया था। शाम 6.30 बजे वो गांव की महिला से बात कर रहा था, इसी दौरान अचानक उसके मुंह से 'ओ मांÓ शब्द निकला और बाद में उसका आवाज आना बंद हो गया। विपुल को कुछ हुआ होने की आशंका के कारण महिला उसके देवर के साथ विपुल जिस जगह पर बैठा था वहां जाने के लिए निकली। लेकिन अंधेरा होने से दोनों मौके पर नहीं जा सके और वापस घर लौट गए। फिलहाल पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए बच्चन फार्म की ओर जा रहे मार्ग तथा अन्य मुख्य मार्ग के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।

महिला बार-बार बदल रही बयान
पुलिस मृतक किसान की महिला मित्र से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं महिला बार-बार बयान बदल रही होने की जानकारी मिली है। शुक्रवार को महिला ने जो बयान दिया था वो और शनिवार का बयान बिल्कुल अलग है । शुक्रवार को महिला ने पुलिस को बताया था कि तीन से अधिक व्यक्तियों ने विपुल की हत्या की थी तब वो मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन शनिवार को हुई पूछताछ में उसने बताया कि वो फोन पर बात कर रही थी और बाद में अपने देवर के साथ जाने के लिए निकली थी। वहीं अंधेरा होने से वो वहां तक नहीं पहुंच पाई।

महिला की अन्य लोगों से भी दोस्ती
पुलिस जांच में महिला की अन्य कई लोगों के साथ भी दोस्ती होने की जानकारी मिली है। इसमें सूरत शहर के एंटी करप्शन ब्यूरो में तैनात एक पुलिसकर्मी का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिल सका। इसके अलावा अंकलेश्वर के इमरान नामक व्यक्ति से पूछताछ करने की जानकारी मिली है।

ये भी पढ़ें

ईद विशेष: आखिर क्या खासियत है इस 99 किलो के बकरे में
Published on:
19 Aug 2018 08:25 pm
Also Read
View All