
सूरत. वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (वीएनएसजीयू) VNSGU के बीसीए पाठ्यक्रम के शीतकालीन सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विद्यार्थियों को 30 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया है।
- 2022-23 से शुरू किया था सत्र :
वीएनएसजीयू VNSGU ने शिक्षा सत्र 2022-23 से बीसीए पाठ्यक्रम के लिए शीतकालीन सत्र शुरू किया था। इस सत्र की पढ़ाई 1 जनवरी से लेकर 31 दिसम्बर तक तय की गई है। पिछले साल दो से तीन कॉलेजों में विद्यार्थियों ने शीतकालीन सत्र में प्रवेश लिया था। इसे देख इस साल भी इस शीतकालीन सत्र को जारी रखने का तय किया गया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी इस सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- योजना लाभदायक :
जिन्हें रेगुलर सत्र में बीसीए में प्रवेश नहीं मिला हो, उनके लिए यह नई VNSGU योजना लाभदायक साबित हो रही है। कॉलेजों को इस सत्र में विद्यार्थी मिल रहे हैं। 2024 से शीतकालीन सत्र के लिए विद्यार्थियों को वीएनएसजीयू वेबसाइट पर 30 नवम्बर तक आवेदन करने का समय दिया गया है। आवेदन के साथ विद्यार्थियों को अपने सभी जरूरी प्रमाण पत्रों को भी स्कैन कर जमा करना होगा। फॉर्म भरने में किसी तरह की दिक्कत हो या इस सत्र के बारे में जानकारी के लिए वीएनएसजीयू ने वेबसाइट पर हैल्प लाइन नंबर जारी किया है।
- वेकेशन समाप्त होते ही परीक्षा शुरू :
विद्यार्थियों के VNSGU परीक्षा फॉर्म भरने के साथ इनका सत्यापन करने के लिए संबंधित विभाग को सूचना भी देनी होगी। फॉर्म का सत्यापन नहीं होने पर परीक्षा के लिए हॉल टिकट जनरेट होने में दिक्कत हो सकती है। फॉर्म के साथ विद्यार्थियों के एबीसी आईडी और यू-डायस नंबर भी देने होंगे, तभी फॉर्म ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। फॉर्म भरने में दिक्कत हो, तो वीएनएसजीयू ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिस पर संपर्क कर समस्या का समाधान पा सकेंगे।