सूरत

डॉलर की कीमत बढऩे के कारण यार्न की कीमत बढ़ी

यार्न के भाव में तेजी, खरीद अभी सामान्य

2 min read
Aug 19, 2018
डॉलर की कीमत बढऩे के कारण यार्न की कीमत बढ़ी

सूरत

यार्न बाजार में बीते सप्ताह तमाम क्वॉलिटी में दाम बढ़े। यार्न की कीमत बढऩे के लिए कच्चे माल की कीमत को जिम्मेदार माना जा रहा है। वीवर्स की ओर से खरीद सामान्य है। वह बढ़ी कीमत पर ज्यादा यार्न खरीदने से बच रहे हैं।
यार्न बाजार के सूत्रों के अनुसार बीते सप्ताह यार्न उत्पादक कंपनियों ने एफडीवाय में छह रुपए, एयरटेक्स में पांच रुपए और नायलॉन यार्न की कीमत लगभग दस रुपए बढ़ा दी। यार्न उत्पादकों का कहना है कि डॉलर की बढ़ती कीमत और कच्चे माल की कीमत बढऩे के कारण यार्न की कीमत बढ़ रही है। यार्न व्यवसायी रूपेश झवेरी और फोरम घीवाला ने बताया कि बीते सप्ताह यार्न की तमाम क्वॉलिटी में दाम बढ़े। दूसरी ओर बाजार में खरीद सामान्य है। यार्न उत्पादक डॉलर की कीमत बढऩे के कारण यार्न की कीमत बढ़ाए जा रहे हैं। यदि डॉलर की और कीमत बढ़ी तो यार्न की कीमत और बढ़ सकती है। यार्न व्यवसायी राकेश कंसल ने बताया कि ५० ब्राइट केटोनिक में प्रति किलो 25 रुपए बढ़े हैं। इससे बने कपड़ों की बाजार में अच्छी मांग है।
केटोनिक आइटम में एक रुपए बढ़े

ये भी पढ़ें

विपुल के अंतिम शब्द थे ‘ओ मांÓ

यार्न की कीमत बढऩे का असर ग्रे के केटोनिक आइटम पर भी दिख रहा है। बीते सप्ताह केटोनिक आइटम में दाम एक रुपए तक बढ़ गए। ग्रे बाजार के सूत्रों के अनुसार बीते सप्ताह ग्रे की खरीद सामान्य रही। आगामी दिनों में त्योहारों के कारण व्यापारी साड़ी और ड्रेस मटीरियल्स, दोनों सेगमेंट में अच्छी खरीद की उम्मीद व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन अब तक खरीद सामान्य रही है। दूसरी ओर यार्न की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। बीते सप्ताह यार्न की कीमत में ज्यादा उछाल आने के कारण केटोनिक आइटम से बने ग्रे की कीमत में भी एक रुपए की तेजी रही। कपड़ा व्यवसायी रमेश शर्मा ने बताया कि बाजार में फैंसी आइटम की डिमांड है। केटोनिक आइटम के ग्रे की कीमत बढ़ी है। अन्य में दाम स्थिर रहे। भिवंडी ग्रे बाजार में तमाम क्वॉलिटी के दाम बढ़े। ग्रे व्यवसायी राकेश अग्रवाल ने बताया कि 96-64, पीसी तथा कॉटन शॉटन आदि क्वॉलिटी में दाम पच्चीस पैसे बढ़े। खरीद मध्यम रही

ये भी पढ़ें

देश के जवानो के सम्मान में छात्र- छात्राओं ने किया रक्षा सूत्र का निर्माण, संदेश लेखन प्रतियोगिता का भी किया आयोजन
Published on:
19 Aug 2018 08:44 pm
Also Read
View All