
देश के जवानो के सम्मान में छात्र- छात्राओं ने किया रक्षा सूत्र का निर्माण, संदेश लेखन प्रतियोगिता का भी किया आयोजन
देश के जवानो के सम्मान में छात्र- छात्राओं ने किया रक्षा सूत्र का निर्माण, संदेश लेखन प्रतियोगिता का भी किया आयोजन
धनपुरी. एसईसीएल सोहागपुर एरिया के केन्द्रीय विद्यालय धनपुरी में विद्यार्थियों ने देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत रक्षा सूत्र का निर्माण किया है। जिसमे सीमाओ कों चौकस जल थल एवं वायु सेना के जवानो को मनोबल को ऊचा करने भेजा है। प्रचार्य अनोस सेमसन के अव्हान पर विद्यालय के कक्षा 1 से 12वी तक के बच्चो के द्वारा रक्षा सूत्र निर्माण प्रतियोगिता एवं सम्मान संदेश लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे विद्यालय के बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के बाद सभी राखिया व सम्मान संदेश शहडोल स्थित एनसीसी युनिट 7 के कर्नल सुमित दुग्गल को सम्मान सहित सौंपा।
दीनदयाल चौक मे हुई श्रध्दॉजलि सभा
. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शनिवार शांम 7 बजे पं दीनदयान उपाध्याय चौक में श्रध्दॉजलि सभा का आयोजन किया । जहॉ भाजपा नेताओ ने अटल जी को याद कर नम ऑखों से श्रध्दाजलि अर्पित करते हुऐ कहा कि हम भारतमाता का महान बेटा खो दिया । जिसकी पूर्ति असंभव है। भाजपा नेत्री शालिनी सरावगी ने नम ऑखो से श्रध्दाजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी की देश व पार्टी के प्रति किये गये बलिदान की गाथा अमर है। श्रध्दॉजलि सभा में पूर्व विधायक सीएल सरावगी , नगर पंचायत उपाध्यक्ष पुण्पेन्द्र ताम्रकार गंगाधर चौधरी, मोहन नामदेव , विजय ताम्रकार, सांसद प्रतिनिधि गोरेलाल गुप्ता ,राजकुमार सरावगी, राजू सेठिया, सुधीर गुप्ता , पवनसोनी, श्रीकृण्ण गुप्ता ,अभिषेक गुप्ता, धर्मेन्द्र जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आजाद चौक मण्डलम कांग्रेस के द्वारा किया गया ध्वजारोहण
. हर साल की तरह इस साल भी मुख्य चौरहा आजाद चौक में काुंग्रेस मण्डलम अमलाई धनपुरी के द्वारा स्वतंत्रा दिवस के पावन अवसर पर ध्वाजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तम तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुबारक मास्टर ने किया। इस अवसर पर सुबह मुख्य अतिथि उत्तम तिवारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मण्डलम के अध्यक्ष नौसेंरमा खान,आनंदमोहन जायसवाल, संतोष सिंह सेंगर, अशोक गुप्ता, गण्ेाश कशवाहा, सुन्दर बर्मन, सुनील सोनी, इकबाल खान, लल्लू तिवारी, ओमकार सिंह, अतिजेश , धीरेन्द्र पाण्डेय, अनिल जायसवाल,मो. सालू ,आरिफ रजा, जानू,जितेन्द्र जायसवाल, शहीद मास्टर,मो आजाद,मनु सिंह, मो.इकराम, ललन सिंह, पुष्पेन्द्र शर्मा, बृजवासी अग्रवाल,रावेन्द्र शुक्ला, सुरेश पासी, गुड्डा बाबा आदि कांग्रेसजन मौजूद रहें।
Published on:
19 Aug 2018 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
