अब सरगुजा के Cricket खिलाड़ी भी बन सकेंगे ‘Brett Lee’ व ‘माइक हसी’

क्रिकेट इंडिया एकेडमी मुंबई व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ की पहली क्रिक्रेट एकेडमी अंबिकापुर में
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2017, 9:42 PM IST
JJCA cricket academy conference
JJCA cricket academy conference
अंबिकापुर.
सरगुजा के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने शहर से लगे डिगमा में जय जवान क्रिकेट एकेडमी की स्थापना की गई है। इसे क्रिकेट इंडिया एकेडमी मुंबई व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा मान्यता दी गई है। यहां 3 आयु वर्गों में खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग, फिटनेस सहित बेहतर अवसर प्रदान किया जाएगा।


यह छत्तीसगढ़ में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से मान्यता प्राप्त पहली एकेडमी है। इसके ब्रांड एंबेस्डर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली व बल्लेबाज माइक हसी हैं। इसके अलावा इंडिया वूमेन क्रिकेट की पूर्व खिलाड़ी भावना पाटिल व प्रवीण आमरे सहित अन्य सहयोगी है।



ये बातें जेजेसीए के संचालक जितेंद्र गुप्ता ने पे्रसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि एकेडमी में प्रशिक्षण की शुरुआत हो चुकी है। इसका औपचारिक शुभारंभ मैदान में सभी सुविधाएं विकसित होने व क्रिकेट इंडिया एकेडमी (सीआईए) के प्रतिनिधियों के आगमन की सहमति के बाद किया जाएगी।


उन्होंने कहा कि क्रिकेट इंडिया एकेडमी से प्रशिक्षित कोच द्वारा खिलाडिय़ों को कोचिंग देने की शुरुआत कर दी गई है। खिलाडिय़ों को फिटनेस की ट्रेनिंग आईटीएफ लेबल-1 कोच एस. स्वप्रिल अयंगर द्वारा दी जा रही है। समय-समय पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच भी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने यहां पहुंचेंगे।


उन्होंने बताया कि जेजेसीए द्वारा स्पोट्र्स एजुकेशन डेव्लपमेंट इंडिया लिमिटेड (एसईडीआईएल) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड द्वारा तैयार क्रिकेट एजुकेशन प्रोग्राम के मानकों के अनुरूप टर्फ एवं अन्य पिच पर बालक-बालिकाओं को न्यूनतम शुल्क पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को क्रिकेट किड्स 5-8 वर्ष, क्रिकेट एजुकेशन प्रोग्राम 9-14 वर्ष व इमर्जिंग प्लेयर्स 15 से ऊपर आयु वर्ग में प्रशिक्षण दिया जाएगा।


कर सकेंगे डोमेस्टिक व इंटरनेशनल टूर

संचालक ने बताया कि प्रशिक्षित खिलाडिय़ों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया व क्रिकेट इंडिया एकेडमी द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन तीन वर्गों से चयनित बेहतरीन खिलाड़ी सीआईए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता अंडर-12 प्रीमियर लीग एवं अंडर-10 आमंत्रण प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा खिलाडिय़ों को सीआईए की डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल टूर में सीधे हिस्सा लेने का भी स्वर्णिम अवसर मिलेगा।
Published on: