टेक्नोलॉजी

Teachers’ Day 2025: AI टीचर Vs असली टीचर! टेकनोलॉजी ने कितना बदला शिक्षक का रोल?

Teachers' Day: AI ने शिक्षा समेत हर क्षेत्र में तहलक मचा दिया है। AI पर्सनलाइज्ड लर्निंग देकर बच्चों की जरूरतों को पूरा कर सकता है। लेकिन क्या ये टीचर की जगह ले सकता है? आइए जानते हैं इसका जवाब।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 1:47 PM IST
Teachers' Day 2025, AI vs real teachers, Artificial Intelligence in education, Role of teachers in 2025, Impact of technology on teaching,
AI टीचर Vs असली टीचर। Image Source: Gemini AI)

AI Vs Teacher: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) के रूप में मनाया जाता है। हर साल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर इस दिन को सेलिब्रेट किा जाता है। ये दिन उन गुरुओं के सम्मान में होता है, जिन्होंने हमारी जिंदगी को एक नई दिशा दिखाई है। लेकिन, जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे क्लासरूम और पढ़ाई का तरीका भी बदलता जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि क्या AI शिक्षको की जगह ले सकता है? आइए इस सवाल का जवाब विस्तार में जानते हैं।

क्या AI ले सकता है टीचर्स की जगह? (Can AI Replace Teachers)

AI बच्चों का होमवर्क चेक करने, क्विज बनाने और भाषाको ट्रांसलेट करने जैसे काम कर सकता है। लेकिन क्या AI शिक्षकों को पूरी तरह से बदल सकता है? एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI शिक्षकों को अपने पढ़ाने के तरीके में सुधार और बदलाव करने में मदद कर सकता है। लेकिन, उनकी जगह नहीं ले सकता है। AI शिक्षकों का कार्यभार कम करके उन्हें छात्रों पर अधिक ध्यान देने में मदद कर सकता है। AI पढ़ा तो सकता है, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव मसूस नहीं करा सकता है।

AI टीचर्स की खूबियां (Features of AI teachers)

  • AI टीचर्स कभी छुट्टी पर नहीं जाते। छात्र जब चाहें, तब किसी भी विषय की जानकारी प्रप्त कर सकते हैं।
  • Google Translate, AI टूल्स और वर्चुअल असिस्टेंट्स की मदद से आप किसी भी भाषा में पढ़ाई कर सकते हैं।
  • छात्र के प्रदर्शन को ट्रैक करके AI खद सजेस्ट करता है कि किन-किन विषयों पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।

शिक्षकों का रोल (Role Of Teachers)

  • AI पढ़ा सकता है, लेकिन सहानुभूति, मोटिवेशन और इंस्पिरेशन सिर्फ एक असली शिक्षक ही दे सकता है।
  • एक शिक्षक न सिर्फ सब्जेक्ट पढ़ाता है, बल्कि जीवन जीने का तरीका सिखाकर नई दिशा दिखाता है।
  • स्कूल की घंटी, ब्लैकबोर्ड, सवाल-जवाब, हंसी-मजाक, ये सारी चीजें सिर्फ एक रियल क्लास में मुमकिन है।

AI ने बदला पढ़ाई का तरीका (AI Changed The Way Of Studying)

  • AI टूल्स का इस्तेमाल करके शिक्षक क्लास को रोचक बना सकते हैं।
  • छात्रों को डिजिटल साक्षरता सिखा सकते हैं।
  • समय बचाकर छात्रों के व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दे सकते हैं।
Updated on:
4 Sep 2025, 1:47 PM IST
Published on: