मंदिर

इस मंदिर में भोलेनाथ बड़े चाव से पीते हैं सिगरेट, नाम है लुटरू महादेव

lutru mahadev mandir : इस मंदिर में भोलेनाथ बड़े चाव से पीते हैं सिगरेट, नाम है लुटरू महादेव
2 min read
Jul 08, 2019
lutru mahadev
इस मंदिर में भोलेनाथ बड़े चाव से पीते हैं सिगरेट, नाम है लुटरू महादेव

हमारे देश में भोलेनाथ के बहुत से मंदिर हैं, इनमे से एक मंदिर ऐसा भी है, जहां भगवान शिव बड़े ( Lord Shiva ) चाव से सिगरेट पीते हैं। ये सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सत्य है। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के अर्की सोलन जिले में हैं। इस मंदिर को लुटरू महादेव ( Lutru Mahadev ) के नाम से जाना जाता है।

इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यहां आने वाले श्रद्धालु भगवान शिव को अर्पित करने के लिए सिगरेट लेकर जरूर आता है और भगवान शिव को अर्पित करता है, जिसे भोलेनाथ बड़े चाव से पीते हैं।

बताया जाता है कि जब भगवान शिव को सिगरेट अर्पित की जाती है, तो वह अपने आप ही सुलगने लगती है और इससे निकलने वाला धुआं देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान शिन उसे पी रहे हैं। इस दृश्य को देखने के लिए यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। लुटरू माहदेव के इस मंदिर में शिवलिंग में कई जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं, जहां श्रद्धालु सिगरेट फंसा देते हैं।

बाघल रियासत के राजा ने इस मंदिर का निर्माण 1621 में किया था। बताया जाता है कि भगवान शिव ने सपने में एक दिन बाघल रियासत के राजा को दर्शन दिए और मंदिर निर्माण करने को कहा, तब राजा ने इस मंदिर का निर्माण करवाया।

Published on:
08 Jul 2019 02:00 pm