Tennis News

फाइनल में स्लोवाकिया को एकतरफा अंदाज में 2-0 से दी शिकस्त, पाउलिनी के दम से इटली ने पांचवीं बार जीता बिली जीन किंग कप

जैस्मीन पाउलिनी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इटली की महिला टेनिस टीम ने पांचवीं बार बिली जीन किंग कप अपने नाम कर लिया। महिलाओं के इस वैश्विक टेनिस टूर्नामेंट को पहले फेड कप के नाम से जाना जाता था। लेकिन सितंबर, 2020 से इस टूर्नामेंट को दिग्गज अमरीकी खिलाड़ी बिली जीन किंग के नाम पर […]

less than 1 minute read

जैस्मीन पाउलिनी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इटली की महिला टेनिस टीम ने पांचवीं बार बिली जीन किंग कप अपने नाम कर लिया। महिलाओं के इस वैश्विक टेनिस टूर्नामेंट को पहले फेड कप के नाम से जाना जाता था। लेकिन सितंबर, 2020 से इस टूर्नामेंट को दिग्गज अमरीकी खिलाड़ी बिली जीन किंग के नाम पर कराया जाता है। टूर्नामेंट के फाइनल में इटली ने स्लोवाकिया को एकतरफा अंदाज में 2-0 से हराया।इटली ने एक दशक लंबे इंतजार के बाद इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है।

पिछली गलतियों से सीखा सबक
पाउलिनी पिछले साल फाइनल में हार झेलने वाली इतालवी टीम में भी शामिल थीं। लेकिन इस बार उन्होंने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए हाथ आया मौका नहीं गंवाया। विश्व नंबर चार खिलाड़ी पाउलिनी ने स्लोवाकिया की रेबेका स्रेमकोवा को 6-2, 6-1 से हरा दिया। इसके बाद लुसिया ब्रोंजेटी ने विक्टोरिया हारुनकाकोवा को 6-2, 6-4 से हराकर इटली को 11 साल बाद यह खिताब जिताया।

20.28 करोड़ रुपए की इनामी राशि
विजेता इटली की टीम को इस खिताबी जीत से 20.28 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली है। इटली ने इससे पहले 2006, 2009, 2010 और 2013 में फेड कप जीता था, यह उसका पहला बिली जीन किंग कप खिताब है। वहीं स्लोवाकिया की टीम एकमात्र बार 2002 में फेड कप जीत चुकी है। लेकिन इस बार उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

टेनिस का पावरहाउस बना इटली
इटली की महिला टीम की जीत से इटली टेनिस जगत का नया पावरहाउस बनकर उभरा है। इटली की पुरुष टीम ने पिछले साल डेविस कप खिताब जीता था। उसके पुरुष एकल खिलाड़ी जेनिक सिनर नंबर-1 बने हुए हैं और हाल में उन्होंने एटीपी फाइनल्स का खिताब जीता है।

Published on:
22 Nov 2024 08:31 am
Also Read
View All

अगली खबर