स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने टेनिस को अलविदा कह दिया है। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी, 22 ग्रैंड स्लेम विजेता और रौंला गैरो के बेताज बादशाह नडाल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ डेविस कप में अपना आखिरी मुकाबला खेला।
स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल का जलवा अब कभी टेनिस कोर्ट पर नहीं दिखेगा। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी, 22 ग्रैंड स्लेम विजेता और रौंला गैरो के बेताज बादशाह नडाल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ डेविस कप में अपना आखिरी मुकाबला खेला। बेस्ट ऑफ थ्री क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड्स ने स्पेन को 2-1 से मात दी और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पेन की हार के साथ ही नडाल के 23 साल लंबे प्रोफेशनल करियर का भी समापन हो गया। 38 वर्षीय नडाल ने 2001 में 14 साल की उम्र में सीनियर स्तर पर पहला प्रोफेशनल मैच खेला था।
02 : मैच सिर्फ डेविस कप में हारे नडाल 31 में से
2004 : में डेब्यू मैच में गिरी नोवाक से आखिर बार हारे थे
नडाल ने पिछले महीने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा था कि डेविस कप उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। नडाल का सपना था कि वह स्पेन को डेविस कप चैंपियन बनाने के साथ यादगार विदाई लें, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। स्पेन ने आखिरी बार 2019 में डेविड कप जीता था।
नडाल क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड्स के बेटिक वेन डी जैंडस्चुल्प के खिलाफ एकल मुकाबले खेलने उतरे लेकिन उन्हें 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। नडाल डेविस कप करियर में सिर्फ दूसरी बार हारे। वह पहली बार 2004 में चेक गणराज्य के गिरी नोवाक से हारे थे।
हालांकि दूसरे एकल में कार्लोस अल्कारेज ने तालौन ग्रिस्कपोर को 7-6, 6-3 से हराकर स्पेन की उम्मीदों को जिंदा रखा। अब सभी की नजरें युगल मैच में थी। इस तीसरे और निर्णायक मैच में अल्कारेज और मार्सेल ग्रेनोलर्स की जोड़़ी को वान डी जैंड्सचुल्प और वेस्ले कूलहोम के खिलाफ 6-7, 6-7 से हार झेलनी पड़ी और इसके साथ ही स्पेन और नडाल का अभियान भी थम गया।
116 : मैच क्ले कोर्ट पर कुल नडाल ने खेले
112 : मैच नडाल ने जीते और सिर्फ 04 हारे
- नडाल के करियर में फ्रेंच ओपन की लाल सतह ने अहम भूमिका निभाई। स्पेनिश खिलाड़ी ने 2005 में 18 साल की उम्र में यहां अपना पहला ग्रैंड स्लेम जीता था।
- 2022 में नडाल ने फ्रेंच ओपन में ही अपना आखिरी और कुल 22वां ग्रैंड स्लेम जीता था। उनके नाम सर्वाधिक 14 फ्रेंच ओपन खिताब हैं।