जवाहर लाल नेहरू के 13०वें जन्मदिवस
टीकमगढ़. देश के प्रथम प्रधानमंत्री और बच्चों के चाचा जवाहर लाल नेहरू के 13०वें जन्मदिवस के अवसर पर जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उन्हें याद किया। जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कार्यालय के साथ जतारा,पृथ्वीपुर में भी कार्यक्रम किए गए। टीकमगढ में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश काग्रेस कमेटी सचिव सूर्यप्रकाश मिश्रा और जिलाध्यक्ष महेश यादव ने नेहरू के छायाचित्र पर पुष्पंजलि अर्पित की और उनके जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में अशोक अहिरवार,गौरव शर्मा ,देवेन्द्र नापित ,अरविंद खटीक ,रामकुमारी द्विवेदी, रेखा यादव ,रिंकू भदौरा ,संजय नायक ,अनीस अहमद ,संदीप अवस्थी ने अपने विचार रखे। ब्लाक काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इसरार मोहम्मद ने आभार जताया। इस दौरान अनिल बडकुल ,मनोज पाठक , महेश चौरसिया ,परसराम प्रभाकर ,सुनील मैनवार ,रवि लोधी , गिरधारी लाल ,गव्वर खान ,रोहित खरे ,राज सेन ,शिवम तिवारी सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।
पृथ्वीपुर
कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के भाई धुव्रपाल सिंह राठौर और निवाडी जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह दांगी रहे।
मुख्य अतिथि राठौर ने चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इस अवसर पर चन्द्रपाल सिंह परमार, मोती सेन, घनश्याम दास रैकवार, डालचन्द्र पाल, आशाराम सूत्रकार, श्रीपाल पाल, खलील खां, विजय सिंह परमार, प्रहलाद अहिरवार, दीपक मिश्रा, डीपी अहिरवार, चउदे रैकवार, श्रीराम पाल अंकित साहू, आंतरिक्ष खरे आदि शामिल रहे।
जतारा
खरगापुर की पूर्व विधायक चंदा सुरेन्द सिंह गौर के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें पूर्व विधायक गौर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री ने जीवनकाल के दौरान एक अलग ही पहचान बनाई गई । पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर ने कहा कि उन्होंने गरीब आदमी को लाभ देने के लिए जो संकल्प और योजनाएं शुरू की ,आज लोगो को उनका लाभ मिल रहा है । इस दौरान मंडी अध्यक्ष जतारा बल्देव सिंह गौर ,बाबूलाल गुप्ता ,स्वतंत्र यादव ,सत्येंद्र सिंह परिहार ,शब्बीर नेता ,दुलीचंद अहिरवार ,नीरज देशमुख ,पुष्पेंद्र सिंह खरगूपुरा ,हरगोविद चढ़ार लिधौरा आदि उपस्थित रहे।