टीकमगढ़

दो महीने से नवीन बस स्टैंड का निर्माण कार्य बंद, अधिकारियों को नहीं जानकारी कहां बनना है बस स्टैंड

सीएमओ कह रहे विवाह घर और उपयंत्री कह रहे बस स्टैंड के भवन का हो रहा निर्माण टीकमगढ़. जतारा नगर में बस स्टैंड की बड़ी समस्या हो गई है। आज भी शहर की बीच में छोटी सी जगह में बस स्टैंड लगाया जा रहा है। जहां पर यातायात की स्थिति तो बिगड़ ही रही है। […]

2 min read
Oct 21, 2024
जतारा का अधूरा पड़ा बस स्टैंड।

सीएमओ कह रहे विवाह घर और उपयंत्री कह रहे बस स्टैंड के भवन का हो रहा निर्माण

टीकमगढ़. जतारा नगर में बस स्टैंड की बड़ी समस्या हो गई है। आज भी शहर की बीच में छोटी सी जगह में बस स्टैंड लगाया जा रहा है। जहां पर यातायात की स्थिति तो बिगड़ ही रही है। साथ ही पूरी यात्री बसें पहुंच नहीं पा रही है। समस्या के समाधान के लिए वर्ष २०२१ में ९८ लाख रुपए का नवीन बस स्टैंड स्वीकृत हुआ था। जो राजनीति के चक्कर में अधर में लटका है। जिसके निर्माण के लिए कोई भी जिम्मेदार आग नहीं आ रहा है। इसकी जानकारी नगरपरिषद के किसी भी अधिकारी को पूर्णत: जानकारी भी नहीं है। जिसके चलते सीएमओ विवाह घर और उपयंत्री बस स्टैंड का भवन बता रहे है।

टीकमगढ़ जतारा बाइपास पर वर्ष २०२१ में नवीव बस स्टैंड के लिए ९८ लाख रुपए मप्र शासन ने स्वीकृत किए थे। बस स्टैंड स्वीकृत होते ही राजनैतिक विवाद शुरू हो गए थे। उसी विवाद में निर्माण कार्य शुरू हो गया था। आज तक निर्माण कार्य में ३० लाख रुपए खर्च हो गए है। लेकिन तीन साल से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। अब उसे चालू कराने का प्रयास नगरपरिषद के साथ क्षेत्र विधायक द्वारा नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण क्षेत्र के साथ नगर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दुकानदारों ने दिया था ज्ञापन
नगर के दुकानदारों ने एक साल पहले क्षेत्रीय विधायक और एसडीएम को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में कहा था कि नया बस स्टैंड पर जाने के लिए कोई साधन नहीं है। जिसके कारण बस स्टैंड जतारा नगर में ही रहने दे। वहीं बस स्टैंड का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन दिया था। निर्माण कार्य शुरू हो गया। लेकिन बंद पड़ा है। उस निर्माण को चालू कराने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है।

दुकानदारों ने जताया था विरोध
बताया कि टीकमगढ़ जतारा बायपास पर बस स्टैंड स्वीकृत हुआ था। जिससे नगर के साथ आसपास के क्षेत्र का विकास हो। नई दुकानें निर्माण होने से बेरोजगारों को रोजगार मिले। लेकिन बस स्टैंड और बाजार के दुकानदारों ने इसका विरोध दर्ज कराया था। जिसका ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे गए थे।

इनका कहना
विवाह घर बन रहा है, या बस स्टैंड हम पता नहीं है। वहां पर बस स्टैंड के लिए जगह नहीं बची है। फ ाइल देखकर बताते है, लेकिन अभी निमार्ण कार्य बंद है। हमने ठेकेदार को नोटिस दिया है।
रामस्वरूप पटैरिया, सीएमओ नगरपरिषद जतारा।

जतारा का नवीन बस भवन के लिए शासन से अनुमति मिलने मिल गई है। उसके बाद निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो आने वाले समय में पूर्ण किया जाएगा।
अंजय दीक्षित, उपयंत्री नगरपरिषद जतारा।

Published on:
21 Oct 2024 11:05 am
Also Read
View All

अगली खबर