टीकमगढ़

Ken-Betwa Link Project: दो जिलों में 89 किमी लंबी नहर के लिए 1157 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण शुरू

Ken-Betwa Link Project: केन-बेतवा लिंक परियोजना, चार माह में पूरी हो जाएगी प्रक्रिया, धारा 11 की कार्रवाई पूरी।

2 min read
ken-betwa Link project 1157 hectare land acquisition started tikamgarh niwari district

Ken-Betwa Link Project: मध्यप्रदेश की बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है। विभाग द्वारा किए गए सर्वे के बाद प्रशासन ने अब जमीन अधिग्रहण को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा इसके लिए धारा 11 की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। विभाग की मानें तो आगामी चार माह में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद नहर का काम शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह काम शुरू हो जाएगा। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सालों से केन-बेतवा लिंक परियोजना की शुरु होने की बातें की जा रही थीं।

ये भी पढ़ें

एमपी में पति की डेड बॉडी के सामने प्रेमी से बनाए थे संबंध! कातिल पत्नी बेनकाब

टीकमगढ़-निवाड़ी जिलों में 1157 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत टीकमगढ़-निवाड़ी जिलों में 89 किमी लंबी नहर के लिए 1157 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। जिससे अब यह काम कुछ तेजी पकड़ता दिखाई दे रहा है। नहर के सर्वे के बाद अब प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण के लिए किए जाने वाली कार्रवाई में धारा 11 का प्रकाशन कर दिया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के एसडीओ रजनीश तिवारी ने बताया कि धारा 11 में अधिग्रहित की जाने वाली जमीन की पूरी जानकारी का प्रकाशन कर संबंधित किसानों के साथ ही विभागों को इसकी पूरी जानकारी दे दी गई है। अब प्रशासन द्वारा धारा 19 की तैयारी शुरू कर दी गई है।

जमीन अधिग्रहण का दिया जाएगा मुआवजा

इसके बाद जमीन अधिग्रहण की फाइनल अधिसूचना धारा 21 के तहत प्रकाशित की जाएगी और फिर पूरी जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया कर नहर का काम शुरू कर दिया जाएगा। एसडीओ तिवारी ने बताया कि इस अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 4 माह का समय लगेगा और बहुत संभव है कि साल के अंत तक योजना को जमीन पर उतारने की स्थिति बन जाए।

चार पंप हाउस बनाए जाएंगे

एसडीओ रजनीश तिवारी ने बताया कि निवाड़ी जिले में 15.527 किलोमीटर लंबी नहर बनेगी तो टीकमगढ़ में इसकी लंबाई 73.556 किलोमीटर होगी। इसके लिए जिले में चार पंप हाउस बनाए जाएंगे और एक दर्जन तालाबों को नहर से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस नहर के आने से जिले में लगभग 50 हेक्टेयर जमीन को संचित किया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि योजना के जमीन पर आने तक कुछ अन्य तालाबों को भी शामिल किया जाए।

टीकमगढ़ जिले में इतनी जमीन की जाएगी अधिग्रहित

  • निजी कृषि भूमि- 602.67 हेक्टेयर
  • 30 प्रतिशत अतिरिक्त 180.80 हेक्टेयर
  • शासकीय भूमि- 132.883 हेक्टेयर
  • 30 प्रतिशत अतिरि€क्त 39.86 हेक्टेयर
  • कुल भूमि- 956.224 हेक्टेयर टीकमगढ़ में नहर की लंबाई 73.556 किलोमीटर

निवाड़ी जिले में इतनी जमीन की जाएगी अधिग्रहित

  • निजी कृषि भूमि- 131.935 हेक्टेयर
  • 30 प्रतिशत अतिरि€क्त 39.581 हेक्टेयर
  • शासकीय भूमि- 15.373 हेक्टेयर
  • 30 प्रतिशत अतिरिक्त 4.611 हेक्टेयर
  • कुल भूमि- 191.500 हेक्टेयर
  • निवाड़ी में नहर की लंबाई 15.527 किलोमीटर

ये भी पढ़ें

चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा तो उमा भारती नाराज, रेल मंत्री को लिखा पत्र
Published on:
12 Apr 2026 07:18 pm
Also Read
View All