टीकमगढ़

5 अगस्त से चलेगी ‘प्रयागराज-यशवंतपुर’ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, MP के कई स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

Weekly Special Train: एमपी में टीकमगढ़, छतरपुर और खजुराहो समेत कई स्टेशनों को मिलेगा सीधा रेल संपर्क, यात्रियों का समय और खर्च दोनों बचेंगे।
2 min read
Jul 19, 2026
Weekly Special Train: यात्रियों को मिलेगा सीधा रेल संपर्क (Photo Source - Patrika)
Weekly Special Train: यात्रियों को मिलेगा सीधा रेल संपर्क (Photo Source - Patrika)

Indian Railway: बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज और यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 5 अगस्त से शुरू होगी और टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो तथा ललितपुर सहित बुंदेलखंड के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे दक्षिण भारत में नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बुंदेलखंड के लोग रोजगार और शिक्षा के लिए रहते हैं।

अब तक उन्हें सीधी ट्रेन सुविधा नहीं मिलने के कारण कई बार ट्रेन बदलकर सफर करना पड़ता था। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों का समय और खर्च दोनों कम होंगे। त्योहारों के दौरान घर आने-जाने वाले लोगों को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्री रेलवे आरक्षण केंद्रों अथवा आईआरसीटीसी के माध्यम से इस स्पेशल ट्रेन के टिकट बुक करा सकते है। रेलवे के इस निर्णय से टीकमगढ़, छतरपुर और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

ऐसा रहेगा ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे की अधिसूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 04149 प्रयागराज-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 5 अगस्त से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। ट्रेन शाम 6 बजे प्रयागराज से रवाना होकर गुरुवार रात 1:40 बजे खजुराहो, रात 3:08 बजे छतरपुर, सुबह 4:20 बजे टीकमगढ़ और सुबह 5:28 बजे ललितपुर पहुंचेगी। इसके बाद बीना, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नागपुर और सिकंदराबाद होते हुए शुक्रवार रात 9 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। लगभग 2336 किलोमीटर का सफर ट्रेन करीब 51 घंटे में पूरा करेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04150 यशवंतपुर-प्रयागराज साप्ताहिक रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों का समय और खर्च दोनों कम होंगे। त्योहारों के दौरान घर आने-जाने वाले लोगों को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्री रेलवे आरक्षण केंद्रों अथवा स्पेशल 8 अगस्त से 26 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 7 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी। यह रविवार शाम 6:18 बजे ललितपुर, 7:10 बजे टीकमगढ़, रात 8:30 बजे छतरपुर और रात 9:20 बजे खजुराहो पहुंचेगी तथा सोमवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी का सफर लगभग 47 घंटे 30 मिनट का रहेगा।

लगाए जाएंगे 23 कोच

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 23 कोच लगाए गए हैं। इनमें 1 सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, 11 स्लीपर, 7 जनरल तथा 2 लगेज-कम-ब्रेक वैन शामिल हैं। यह ट्रेन मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, बल्लारशाह, काजीपेट, रायचूर और गुंतकल सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी।

Updated on:
19 Jul 2026 05:10 pm
Published on:
19 Jul 2026 05:10 pm