MP News: टीकमगढ़ कोतवाली टीआई पंकज शर्मा पर लोकायुक्त सागर ने रिश्वतखोरी का केस दर्ज किया है। टीआई ने आईपीएल सट्टा केस में 3 लाख की मांग की थी।
MP News: टीकमगढ़ कोतवाली टीआई पंकज शर्मा पर लोकायुक्त सागर ने गुरुवार को भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। टीआई पर आईपीएल सट्टे के मामले के आरोपी से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।
लोकायुक्त सागर एसपी योगेश्वर शर्मा ने बताया कि पीड़ित पुनीत राज इटोरिया अपने मित्र रुद्र प्रताप सिंह के पारिवारिक मकान में रेस्टोरेंट को किराए से चलाता है। पीड़ित एवं आनंद शर्मा के विरुद्ध कोतवाली में आईपीएल का सट्टा खिलवाने का प्रकरण 8 अप्रैल को दर्ज किया गया है। प्रकरण में आनंद शर्मा की गिरफ़्तारी हो चुकी है एवं पुनीत की गिरफ्तारी बाकी है।
पुनीत की जमानत के संबंध में टीआई पंकज शर्मा तीन लाख रुपए की मांग की (TI demanded Rs 3 lakh bribe from accused)। पुनीत के मित्र रुद्र प्रताप सिंह एवं उसके भाई मयंक को इस केस में फंसाने की धमकी देकर दलाल शिवम रिछारिया के माध्यम से भी 2 से 3 लाख की मांग की गई। पीड़ितों ने अपने दोस्त रुपेश जैन को टीआई से चर्चा करने के लिए भेजा। टीआई ने रुपेश से बिना पैसे लिए लिखापढ़ी करने से इंकार कर दिया। रिश्वत की मांग किए जाने पर पीड़ित और रूपेश जैन ने लोकायुक्त पुलिस सागर में टीआई के खिलाफ आवेदन दिया।
27 मई को टीआई को ट्रैप करने कार्रवाई के लिए फोन लगाया, लेकिन टीआई को भनक लग गई और फोन नहीं उठाया। लोकायुक्त ने थाना प्रभारी पंकज शर्मा और शिवम रिछारिया के खिलाफ धारा 7,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।