6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पहले पैसे वालों पर चलाओं बुलडोजर’, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़की पूर्व सीएम उमा भारती

Uma Bharti: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया तो देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री ने उस पर सवाल उठते हुए इसे गरीबों के खिलाफ की गई अनुचित कार्रवाई बताया।

2 min read
Google source verification
mp news Former CM Uma Bharti Lashes Out atdministration Anti-Encroachment Action in tikamgarh

Uma Bharti Lashes Out atdministration's Anti-Encroachment Action (Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former CM Uma Bharti) प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रुकवाने रात को ही सिविल लाइन पहुंच गई। टीकमगढ़ में प्रशासन ने दोपहर को सिविल लाइन से अतिक्रमण हटाया तो देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उस पर सवाल उठते हुए इसे गरीबों के खिलाफ की गई अनुचित कार्रवाई बताया। उनका कहना था कि प्रशासन सबसे पहले पैसे वालों का अतिक्रमण हटाए, ठेले वाले सबसे बाद में आते है। सोमवार की रात 8.45 बजे पूर्व मुख्यमंत्री ईदगाह के सामने पहुंची। यह पर उन्होंने प्रशासन द्वारा हटाए गए अतिक्रमण की जानकारी ली।

नारियल तक उठाकर ले गए- पूर्व मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि यहां से कई लोगों की दुकानों को तोड़ा गया है, नारियल तक उठा कर ले गए। यह बात गलत है मैं उनका नारियल उन्हें वापस दिलाकर रहूंगी। उन्होंने आगे कहा कि दुकानों में लोगों की चार पांच साल की कमाई लगी थी। उनका कहना था कि प्रशासन को पहले पैसे वालों के अतिक्रमण हटाने चाहिए। प्रशासन को कटरा बाजार से अभियान शुरू कर सिविल लाइन आना चाहिए। यह तो गरीबों बेचारे है। उन्होंने सड़क निर्माण के समय सिविल लाइन स्थित अपने निवास का अतिक्रमण खुद हटाने का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े लोगों को इसके लिए खुद आगे आना चाहिए।

पहले जगह उपलब्ध कराए प्रशासन

उमा भारती ने कहा कि मेरी भाजपा पार्षद और पार्षद दल से ये बात हुई थी कि पहले लोगों को कोई दूसरी जगह दी जाए। उनहोंने बताया कि पार्षदों ने इसके लिए पहले स्थान चिह्नित करने को कहा था। तीन चार स्थान भी बताए थे। प्रशासन पहले इन्हें दुकानों लगाने के स्थान दे, बाद में हटाया जाए। उमा भारती ने आगे कहा कि पहले बंगले वाले और अन्य पैसे वालों के अतिक्रमण हटेंगे इसके बाद गरीबों को हटाया जाएगा। उमा भारती ने यहां से हटाए गए दुकानदारों से अपील की है कि वह वापस आए और यही पर अपनी दुकानें लगाए, मैं उनके साथ हूं। उनके ठेलो को यहां से नहीं हटने दिया जाएगा।

अपनी घर की तुड़वा दी थी बाउंड्री वॉल

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे बड़ी बात बताई। उन्होंने कहा कि करीब 8-10 साल पहले जब यह सड़क बन रही थी, तब मुझे खबर मिली की चौड़ाई के जगह चाहिए। तो हमने खुद की बॉउंड्री वॉल तुड़वा दी थी। उन्होंने आगे कहा कि बड़े लोग अपने घर और बंगले तोड़े या उनके तुड़वाए जाए। उमा भारती से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस मामले में प्रशासन से बात की है तो उनका कहना था कि मुझे अभी इसकी जानकारी हुई है। मै अभी प्रशासन से बात करूंगी, सभी के ठेले वापस यहां लगाए जाएंगे।