टीकमगढ़

पूर्व विधायक के भाई की अवैध उत्खनन करते तहसीलदार ने की थी मशीन जब्त

खरगापुर नगर के वार्ड १५ में पूर्व विधायक के भाई की मशीन क्रमांक सीजी 08 एजे 0295 द्वारा सरकारी जमीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था।
2 min read
• •
Jul 25, 2020
 Report made for action and sent to collector
Report made for action and sent to collector

टीकमगढ़.खरगापुर नगर के वार्ड १५ में पूर्व विधायक के भाई की मशीन क्रमांक सीजी 08 एजे 0295 द्वारा सरकारी जमीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ छापामार कार्रवाई बुधवार को की थी। टीम को देख ट्रैक्टर चालक मिट्टी मुरम को छोड़ भाग गए। वहीं मशीन के ड्राइवर को पकड़ लिया था। जिन्होंने पूर्व विधायक के भाई की मशीन को बताया था। गुरूवार को एसडीएम द्वारा जब्त की गई मशीन का जांच प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर को भेजा गया है। उत्खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रोज की तरह बुधवार को सुबह से वार्ड १५ में मैदानी मोहल्ला आंगनबाड़ी के पीछे सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी मुरम का उत्खनन मशीन क्रमांक सीजी 08 एजे 0295 द्वारा किया जा रहा था। अवैध उत्खनन को रूकवाने के लिए पुलिस भी परहेज कर रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर बल्देवगढ़ एसडीएम प्रमोद गुर्जर और खरगापुर तहसीलदार जन्मेजय मिश्रा द्वारा छापामार कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई। उसमें टीम में खरगापुर थाना पुलिस जवानों को साथ लेकर मैदानी मोहल्ला आंगनबाड़ी के पीछे पहुंचे। जहां पर कई ट्रैक्टरों में अवैध उत्खनन की मुरम भरकर ले जा रहे थे। जिसकी सूचना पर मशीन को जब्तकर थाना में रखा गया है।


खरगापुर किला हरेंद्र प्रताप सिंह की है मशीन
तहसीलदार जन्मेजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार को कोनोरा वायरस के चलते नगर में कार्य कर रहे थे। अवैध उत्खन्न के स्थान पर छापामार कार्रवाई की गई। वह मशीन सुरेद्र प्रताप सिंह बेबी राजा के भाई हरेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला की है। इसके साथ ही करमौरा निवासी मशीन ड्राइवर काशीराम पुत्र ठाकुर दास यादव को पकड़ लिया था। जिससे पूछतांछ भी की गई है। अवैध उत्खनन की राजस्व वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना
खरगापुर में किए गए अवैध उत्खनन में जब्त की गई मशीन पर की जांच का प्रतिवेदन बनाया जाएगा। उसी वसूली की कार्रवाई के लिए कलेक्टर को जांच रिपोर्ट कलेक्टर के पास भेजी जाएगी।
प्रमोद गुर्जर एसडीएम बल्देवगढ़।

Published on:
25 Jul 2020 05:00 am