अफवाह से हो रहे रोज झगड़े

सोशल मीडिया पर 10 रूपए के सिक्को को लेकर अफवाहों के चलते रोजाना दुकानदार और ग्राहकों में वाद विवाद की स्थिति बन रही है। बाजार में अभी तक किसी ने भी 10 रूपए के नकली सिक्के के होने की शिकायत दर्ज नही कराई है। इसके बावजूद केवल अफवाहो के चलते कईदुकानदार सिक् के लेने से इंकार कर रहे है।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2016, 8:35 PM IST
file photo
file photo



टीकमगढ़। सोशल मीडिया पर 10 रूपए के सिक्को को लेकर अफवाहों के चलते रोजाना दुकानदार और ग्राहकों में वाद विवाद की स्थिति बन रही है। बाजार में अभी तक किसी ने भी 10 रूपए के नकली सिक्के के होने की शिकायत दर्ज नही कराई है। इसके बावजूद केवल अफवाहो के चलते कईदुकानदार सिक् के लेने से इंकार कर रहे है। कई लोग इन सिक्कों को बैंक में जमा करवाने के लिए भटक रहे है। इन अफवाहों को लेकर बैंक प्रबंधन के द्वारा जहां इससे बचने की बात कही जा रही है। वहीं पुलिस और प्रशासन शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रहा है। कई अन्य जिलों में प्रशासन के द्वारा राष्ट्रीय करेंसी के अपमान की बात कहकर राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की बात भी कही जा रही है।

क्या है मामला
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही है कि दस रूपए का सिक्का बंद कर दिया गया है। इन खबरों के बाद कई दुकानदारों ने इसे लेने से मना करना शुरू कर दिया है। जिससे छोटे दुकानदारों के साथ ही आम ग्राहकों के पास भी दस रूपए के सिक्कों का ढेर लग गया है।
रिजर्व बैंक भी दे चुका चेतावनी-इन अफवाहों के चलते रिजर्व बैंक ने भी 20 सितंबर को जारी निर्देशों में स्पष्ट कर दिया कि दस रूपए का सिक्का बंद नही किया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति इसे लेने से इंकार करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इस आदेश के बाद भी कईशहरों में ग्राहकों से छोटे दुकानदार और टैक्सी चालक यह सिक्का नही ले रहे है।

नही दिखा नकली सिक्का
10 रूपए के सिक्के बंद होने और नकली होने की अफवाहों के बीच अभी तक किसी को भी यह सिक्का देखने को नही मिला। अस्पताल चौक के पास प्रोवीजन दुकान संचालक गब्बर सिंधी,घनश्याम कड़ा कहते है कि अफवाहों के चलते थोक व्यापारी यह सिक् का लेने से मना करते है। लेकिन कोईभी नकली सिक्का नही दिखाते है। चकरा स्थित दुकानदार शालिकराम साहू कहते है कि वह ग्राहकों से सिक्का ले रहे है। लेकिन बैंक ले जाने पर कर्मचारी ही कई बार परेशान करते है।

नही लेने वालों की करे शिकायत
इन अफवाहों के बीच अस ली सिक्के की पहचान के लिए जारी किए गए निर्देशों में 10 रूपए के सिक्के में रूपए का साइन होने के साथ दस पट्टियां बनी है। भारत इंडिया अलग-अलग लिखा है और गोल्डन और सिल्वर दोनों हिस्सें में 10 अंकित है। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्यप्रबंधक आलोक ताम्रकार कहते है कि बैंक में इन अफवाहों को लेकर पंपलेट लगाए गए है। उनका कहना था कि उनका कहना था कि ग्राहकों को परेशान होने की आवश्यकता नही है। यदि कोई दुकानदार या बैंक कर्मचारी सिक्के लेने से मना करता है तो तत्काल शिकायत की जानी चाहिए।

कहते है अधिकारी- 10 रूपए के सिक्के को लेकर अभी तक कोईशिकायत नही मिली है। शिकायत मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राकेश खाखा एएसपी टीकमगढ़।
Published on: