टीकमगढ़

4 साल के मासूम की हत्या से फैली सनसनी, घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिली लाश

Innocent Murder Case : 4 साल के मासूम का झाड़ियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। कड़ीला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी। मासूम के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। दुराचार का संदेह भी जताया जा रहा।

2 min read

Innocent Murder Case :मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला थाना इलाके में एक 4 साल के मासूम की निर्मम हत्या कर शव को झाड़ियों में फैंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है। मासूम का शव उसके घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला पाया गया है। पुलिस ने शव को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे एसडीओपी राहुल कटरे ने डॉक्टरों की पैनल से पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। इस मामले में मासूम से दुराचार होने की बात भी सामने आ रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

कुड़ीला थाना क्षेत्र में झाड़ियों में मिले मासूम के शव के बाद सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ ही एसडीओपी राहुल कटरे, एफएसएल टीम के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को कब्ज में कर जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। यहां पर शिशु चिकित्सक के साथ तीन डॉक्टरों की पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी।

शरीर पर चोट के निशान मिले

मौके पर पहुंचे एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि मासूम के सिर और गले में चोट के निशान मिले हैं। मासूम का शव झाड़ियों में पड़ा था। ऐसे में पुलिस इसे हत्या मान रही है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने की बात कही है।

11 बजे से था गायब

मासूम के परिजन का कहना है कि वो मंगलवार सुबह 11 बजे से घर से गायब था। शाम 5 बजे जब उसके पिता घर आए तो उन्होंने मासूम के बारे में पता किया, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरु की। सुबह 5 बजे परिजन को ही उसका शव घर से 500 मीटर दूर गांव के पास एक खेत में झाड़ियों में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Published on:
14 May 2025 01:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर