11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, CM ने किय आर्थिक मदद का ऐलान, टीकमगढ़ में दर्दनाक हादसा

Tikamgarh Siddh Sagar Pond Tragedy: एमपी के टीकमगढ़ में स्थित तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गई। तीनों मृतकों की उम्र महज 10 वर्ष थी। सीएम मोहन यादव ने आर्थिक मदद कि की घोषणा।

3 min read
Google source verification
tikamgarh siddh sagar pond tragedy cm mohan yadav announces compensation

tikamgarh siddh sagar pond tragedy: सीएम मोहन यादव ने सिद्ध सागर तालाब हादसे पर जताया दुख (फोटो सोर्स- Patrika)

CM Mohan Yadav announces compensation: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक हृदयविदारक घटना की खबर सामने आई है। जिले के अस्तौन गांव में एक दर्दनाक हादसे (Tikamgarh Siddh Sagar Pond Tragedy) में तीन मासूमों की मौत हो गई। यह तीनों बच्चे नहाने के लिए गांव के सिद्ध तालाब में गए थे। यह तीनों गहरे पानी में चले गए और तैरना न आने के कारण डूब गए। मशक्कत के बाद जब तीनों के शव बाहर निकले तो परिजनों सहित पूरा गांव तड़प उठा। एक साथ तीन मासूमों की मौत ने पूरे गांव को परेशान कर दिया है। इस दर्दनाक हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने शासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिया।

तालाब में नहाने गए थे चार दोस्त, एक को बचाने के चक्कर में तीनों डूबे

गुरुवार की दोपहर 12 बजे के लगभग दीपेश पुत्र दशरथ अहिरवार 10 वर्ष, प्रिंस पुत्र राजेश अहिरवार 10 वर्ष, राज पुत्र दयाराम अहिरवार 10 वर्ष एवं देवेंद्र खंगार 10 वर्ष नहाने के लिए तालाब पर गए हुए थे। गर्मी के कारण यह चारों दोस्त साथ में नहाने के लिए निकले थे। इनमें देवेंद्र को तैरना आने के कारण वह तालाब के अंदर तक जा रहा था, जबकि तीनों दोस्त किनारे पर ही नहा रहे थे। कुछ देर में यह भी आगे जाकर तैरने का प्रयास करने लगे तो एक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक तीनों इसमें समा गए। बताया जा रहा है कि यह सभी प्रतिदिन तैरना सीखने के लिए तालाब जाते थे।

तैरकर बाहर आए बच्चे ने दी सूचना, मौके पर पहुंचा पुलिस बल

इसके बाद देवेंद्र ने कुछ देर उन्हें ढूंढने का प्रयास किया और फिर गांव में जाकर सूचना दी। ऐसे में परिजन दौड़े-दौड़े तालाब के पास पहुंचे। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीनों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद एक-एक कर तीनों के शव बाहर निकाले गए। जैसे ही शव बाहर निकले परिजन विलाप करने लगे। यहां पर हर किसी की आंख में आंसू दिखाई दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिवार के इकलौते चिराग थे दीपेश और प्रिंस

मृतक दीपेश के चाचा धर्मेंद्र अहिरवार ने बताया कि उसका भतीजा दीपेश और उसकी एक बहन थी, अब बहन अकेली रह गई है। यह कहते हुए उनकी आंख से आंसू आ गए, यही व्यथा प्रिंस के परिजनों की थी। धमेंद्र ने बताया कि प्रिंस भी अकेले भाई-बहन थे और अब भाई चला गया है। बताया जा रहा है कि यह चारों दोस्त थे और पूरा दिन साथ में खेलते थे।

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि बच्चे तालाब में नहाने गए थे। तैरना न आने से यह घटना हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रवि भूषण पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी, टीकमगढ़।

बड़े नेताओं ने जताया दुख, सीएम ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

टीकमगढ़ के इस दर्दनाक हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'सिद्ध सागर तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।' सीएम ने हादसे में प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। वहीं, हादसे को लेकर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, कृष्णा गौर ने भी दुख जताया। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद वीरेंद्र खटीक ने भी हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक बताया।