टीकमगढ़

बगाज माता मंदिर पर जवारों का किया गया विसर्जन

बगाज माता मंदिर विसर्जन करने पहुंचे जवारे।

2 min read
Oct 13, 2024
बगाज माता मंदिर विसर्जन करने पहुंचे जवारे।

सुबह से तीन किमी तक लगा जाम, खेतों के रास्तों से जवारे के घट लेकर पहुंचे मंदिर

टीकमगढ़. शुक्रवार को शारदीय नवरात्र पर माता मंदिरों पर जवारों को विसर्जन किया गया। जिले की बगाज माता, विंध्यवासिनी माता मंदिर के साथ अन्य देवी मंदिरों पर विर्सजित जवारों के पहाड़ बन गए। भक्तों ने जवारों का दिवाला बुंदेलखंड की भगतों का नृत्य गायन करके देवी मां की चौखट पर माथा टेका। जहां पर सुबह ३ बजे से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। सागर हाइवे गुदनवारा और बुडेरा रोड पर तीन किमी से अधिक दूरी पर जाम लगा रहा।
मुख्यालय के नजदीक बगाज माता और विंध्यवासिनी मंदिर पर जवारे विसर्जन करने भक्त पहुंचे। जवारे विसर्जनों का कार्यक्रम सुबह ३ बजे से देर रात तक चला। मंदिर के आसपास जवारों के पहाड़ लगे दिखाई दिए। उन्हें व्यवस्थित करने के लिए मंदिर कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। विसर्जन के लिए आने वाले जवारों को जगह दी जा रही है। वहीं मंदिर से तीन किमी तक सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
शुक्रवार की सुबह ३ बजे से जवारों को विसर्जन करने के लिए दमोह, छतरपुर, सागर, ललितपुर, झांसी, महोबा और टीकमगढ़ जिले के भक्त बकपुरा के बगाज माता मंदिर जवारे लेकर पहुंचे। जवारों पर झंडा और अगरबत्ती लगाकर नारियल का प्रसाद लगाया गया। पांच परिक्रमा लगाकर जवारों को गाजे बाजे के साथ विसर्जित किया गया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, कन्या भोज का प्रसाद वितरण किया गया।

विर्सजित जवारों से बन गए पहाड
सुबह ३ बजे से शाम तक जवारे विसर्जन किए गए है। विर्सजिन जवारोंंंंं के खप्पर और घट के पहाड़ बन गए है। सातखेरा, बकपुरा, सुंदरपुर के साथ मंदिर के चारों ओर जवारों के ढेर लग गए है।

सागर हाइवे के गुदरवारा और बुडेरा के सुंदरपुर तिराहा पर लगा था जाम
बगाज माता मंदिर जाने वाले रास्ते चारो ओर से है। सोमवार की सुबह से चारो ओर की सडक़ पर वाहनों का जाम लगा था। सबसे लंबा जाम बुडेरा रोड और सागर हाइवे पर था। पुलिस ने बड़ागांव धसान, बुडेरा, टीकमगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की थी।

Published on:
13 Oct 2024 06:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर