करोड़ों का मालिक निकला ग्राम पंचायत का सचिव

खुद की कॉलोनी बनाई, सरपंच भी परिवार को दिलवाई, भाई है कांग्रेस का बड़ा नेता
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2017, 4:54 PM IST
The owner of crores got the secretary
The owner of crores got the secretary
टीकमगढ़. टीकमगढ़ जिले की बिलगांय ग्राम पंचायत के सचिव राजेश जैन के टीकमगढ़ स्थित व बिलगांय स्थित आलीशन मकानों पर लोकायुक्त सागर की टीम, विजलेंस इंदौर, भोपाल की टीमों ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई कर करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है।

शुक्रवार की सुबह 6 बजे से एक साथ टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन क्षेत्र व बिलगांय ग्राम पंचायत में की गई छापेमारी करोड़ों की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज सामने आ रहे हैं। आरंभिक जांच में टीकमगढ़ स्थित मकान से डेढ़ करोड़ की संपत्ति के कागजात मिले हैं। इसके अलावा सोना, चांदी के जेवर नकदी का मिलान टीकमगढ़ व बिलगांय के घरों में किया जा रहा है। बताया जाता है कि 10 साल तक इसके परिवार में बिलगांय ग्राम पंचायत के सरपंच का पद भी रहा। इसका भाई कमलेश जैन टीकमगढ़ ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष है। बताया जा रहा है कि टीकमगढ़ के पॉश इलाके में जमीन खरीद कर इसने प्लाट भी बेचे थे और इसी जमीन पर मकान का निर्माण किया था। सचिव राजेश जैन पर डाक विभाग सहित अन्य जगह पर करोड़ों की हेराफेरी के आरोप लगाते हुए शिकायतें की गई थीं, जो राज्य से लेकर केंद्र तक पहुंचाई गईं थीं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।


Published on: