भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक ठोका। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका चौथा शतक है। फिलहाल 38 गेंद में 4 चौके और 11 छक्के संग अभिषेक शर्मा 113 रन बनाकर आउट हुए। वहीं टी20 क्रिकेट की बात करें तो अभिषेक शर्मा का यह 11वां शतक हैं। टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक क्रिस ने लगाए हैं। वह 22 शतक के साथ टॉप पर है। इसके बाद बाबर आजम 13 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली, क्विंटन डी कॉक और डेविड वार्नर के नाम टी20 क्रिकेट में 10-10 शतक हैं।