Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए मोहित शर्मा को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वहीं, गैरेथ बैटी, एल्बी मोर्कल और श्रीधरन श्रीराम को सहायक कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, फ्रेंचाइजी ने जेम्स फोस्टर को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में किए गए इन बदलावों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी।