टॉलीवुड

‘बाहुबली’ फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की लेटेस्ट फोटोज को देख फैंस हुए हैरान

सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। जिन्हें देख फैंस काफी हैरान जता रहे हैं। देखिए आप भी अनुष्का की लेटेस्ट तस्वीरें।    

2 min read
Bahubali Fame Anushka Sharma Photos Goes Viral Fans Gets Shocked
Bahubali Fame Anushka Sharma Photos Goes Viral Fans Gets Shocked

नई दिल्ली। सुपरहिट फिल्म बाहुबली की जब भी बात होती है तो बाहुबली, भल्लादेव, कटप्पा के साथ शिवगामी देवी का भी जिक्र होता है। फिल्म में शिवगामी देवी का किरदार साउथ की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने निभाया था। फिल्म में अनुष्का की एक्टिंग ने सभी को खूब इम्प्रेस किया था। फिल्म बाहुबली के प्रोमोशन के दौरान एक्ट्रेस को देखा गया था। जिसके बाद से उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली। वहीं फैंस हैं कि उनकी एक झलक देखने के लिए तरसते रहते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया बवाल मच गया है।

अनुष्का शेट्टी की लेटेस्ट तस्वीरों देख लोग हुए हैरान

एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की लेटेस्ट तस्वीरों के बारें में बात करें तो वह उसमें बढ़े वज़न के साथ दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक जैकेट पहनी है। बिना मेकअप और बन बनाए अनुष्का बेहद ही सिंपल लुक में नज़र आ रही हैं। तस्वीर क्लिक करवाते हुए उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कुराहट है। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का ने हरिद्वार में मौजूद ऋषि के साथ भी फोटो खिंचवाई है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि आखिर अनुष्का ने इतना वज़न कैसे बढ़ा लिया।

वैसे आपको बता दें सोशल मीडिया पर अनुष्का की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वह उनकी पुरानी फोटोज हैं। जो कि साल 2020 में क्लिक की गई थी। बताया जा रहा है कि यह तस्वीरें अनुष्का ने तब क्लिक करवाई थीं। जब वह हरिद्वार घूमने गई थीं।

अनुष्का शेट्टी की अपकमिंग फिल्म

खबरों की मानें तो अनुष्का शेट्टी फिलहाल काम से ब्रेक लेकर खुद के साथ वक्त बीता रही हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी अभी तक किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों की मानें तो जल्द ही अनुष्का साउथ स्टार नवीन पॉलीशेट्टी संग में दिखाई देने वाली है। वहीं लास्ट टाइम एक्ट्रेस को फिल्म निशब्दम में देखा गया था। उनकी यह फिल्म लॉकडाउन में रिलीज़ हुई थी। कोरोना के चलते अनुष्का की यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी।

Published on:
14 May 2021 03:14 pm