9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझसे गलती हुई’, हिंदी को ‘राष्ट्रीय भाषा’ बताने वाले बयान पर ट्रोलिंग के बाद शिव राजकुमार ने मांगी माफी

Shiva Rajkumar Controversy: कन्नड़ स्टार शिव राजकुमार को हाल ही में हिंदी को 'राष्ट्रीय भाषा' कहने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें गलतफहमी हो गई थी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Sep 09, 2026

Shiva Rajkumar Hindi National Language Controversy

शिव राजकुमार ने माफी मांगी। (फोटो सोर्स: instagram- nimmashivarajkumar)

Shiva Rajkumar Hindi National Language Controversy: कन्नड़ स्टार शिव राजकुमार ने हाल ही में 'ओरिजिनल मॉन्स्टर' फिल्म के एक इवेंट में अपनी पैन-इंडिया फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि हिंदी उनकी दूसरी भाषा है और इसे राष्ट्रीय भाषा बताया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। अब, ऑनलाइन मिली कड़ी आलोचनाओं के बाद उन्होंने इस बयान के लिए माफी मांगी है।

शिव राजकुमार ने माफी मांगी

शिव राजकुमार ने बुधवार को 'ओरिजिनल मॉन्स्टर' के प्रमोशन इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, "मैंने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा कहा। यह कई भाषाओं में से एक है। हमारी भाषा कन्नड़ हमारे लिए हमेशा महत्वपूर्ण है। मुझे नहीं पता, मुझे भारतीय भाषाओं में से एक को लेकर गलतफहमी हो गई थी। मैं माफी मांगता हूं, मुझे पता नहीं था। उनकी भाषा हिंदी है; हमारी कन्नड़ है। उनकी भाषा उनके लिए महत्वपूर्ण है। उसी तरह, हमारी भाषा हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने पहले क्या कहा था?

अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म 'ओरिजिनल मॉन्स्टर' के टाइटल लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे, जब उनसे कन्नड़ और हिंदी में बन रही इस पैन-इंडिया फिल्म में हिंदी डायलॉग बोलने के बारे में पूछा गया। तब एक्टर ने कहा, "क्यों? हिंदी मेरी दूसरी भाषा है। मैं हिंदी बोल सकता हूं। आपने क्या सोचा? यह एक आसान भाषा है, राष्ट्रीय भाषा है। हमें यह कैसे नहीं पता होगा? हम इसे जानते हैं।"

एक्टर के हिंदी राष्ट्रभाषा वाले बयान पर बंटी फैंस की राय

इस मामले पर प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाओं में मतभेद नजर आए। कुछ लोग शिवराजकुमार के बयान से नाराज दिखे, तो कुछ ने उनका बचाव किया। कई कन्नड़ प्रशंसकों ने कहा कि एक बड़े कन्नड़ सुपरस्टार और डॉ. राजकुमार के बेटे होने के नाते उनसे ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी। कुछ यूजर्स ने यह भी याद दिलाया कि भारत की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है, हिंदी भी दूसरी भाषाओं की तरह एक आधिकारिक भाषा है। कई लोगों ने डॉ. राजकुमार के कन्नड़ भाषा और संस्कृति के लिए किए गए काम का जिक्र करते हुए कहा कि शिवराजकुमार को अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए।

वहीं, उनके कुछ फैंस उनके समर्थन में भी उतरे। उन्होंने कहा कि शिवराजकुमार की नीयत गलत नहीं थी और फिल्म के प्रचार के दौरान उनसे यह बात अनजाने में कह दी गई। फैंस ने उनकी तुरंत माफी मांगने की भी तारीफ की और कहा कि अपनी गलती स्वीकार करना बड़ी बात है। उनके मुताबिक, अब इस विवाद को खत्म कर देना चाहिए।

'ओरिजिनल मॉन्स्टर' के बारे में

आर. चंद्रू द्वारा निर्देशित और आरसी स्टूडियोज के तहत यमुना चंद्रू द्वारा निर्मित 'ओरिजिनल मॉन्स्टर' में शिव राजकुमार और सुनील मुख्य भूमिकाओं में हैं। 1990 के दशक पर आधारित यह फिल्म ताकत, हिंसा और मानवीय स्वभाव के विभिन्न पहलुओं को दिखाती है। यह प्रोजेक्ट कन्नड़ और हिंदी में बनाया जा रहा है और इससे शिव हिंदी में डेब्यू कर रहे हैं।